facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने जारी किया कंसल्टेशन पेपर, लिस्टेड कंपनियों के शेयरधारक अब होंगे सशक्त

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 9:47 AM IST
SEBI-सेबी

लिस्टेड कंपनियों के शेयरधारकों के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सेबी ने शेयरधारकों को सशक्त बनाने के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, जिसमें कहा गया हे कि बाइंडिंग एग्रीमेंट पर शेयरधारकों की मंजूरी जरूर होगी।

कंसल्टेशन पेपर के मुताबिक, 1 अप्रैल से बाइंडिंग एग्रीमेंट का डिस्कलोजर जरूरी होगा। SEBI ने प्रस्तावों पर 6 मार्च तक जनता की राय भी मांगी है।

प्रमोटर्स को लिस्टेड कंपनी को बाइंडिंग एग्रीमेंट की जानकारी देनी होगी। 31 मई तक प्रमोटर्स लिस्टेड कंपनी को एग्रीमेंट की सूचना देंगे।
एग्रीमेंट को लेकर बोर्ड अपनी राय देगा। अगर शेयरहोल्डर्स मंजूरी नहीं देंगे तो बांइडिंग एग्रीमेंट बेअसर रहेगा।

बता दें कि एग्रीमेंट को मंजूरी स्पेशल रिजोल्यूशन, मेजॉरिटी ऑफ माइनॉरिटी वोटिंग के जरिए दी जाएगी। वहीं, मौजूदा बाइंडिंग एग्रीमेंट का डिस्क्लोजर 30 जून तक देना होगा। इसके अलावा, मौजूदा बाइंडिंग एग्रीमेंट पर FY23-24 की पहली AGM में मंजूरी होना अनिवार्य होगा।
कंसल्टेशन पेपर के अनुसार, कुछ शेयरधारकों को दिए गए स्पेशल राइट्स भी परमानेंट नहीं होंगे। इसके साथ ही हर 5 साल बाद उस पर शेयरधारकों की मंजूरी होना जरूरी होगा। वहीं, मौजूदा स्पेशल राइट्स पर भी 5 साल में मंजूरी लेनी जरूरी होगा।
संपत्तियों की सेल पर भी शेयरहोल्डर्स लगाएंगे मुहर

सेबी के अनुसार, संपत्तियों की बिक्री के कुछ मामलों पर कड़ी शर्तें लागू होंगी। बता दें कि कंपनी, सब्सिडियरी या हिस्से पर शर्तें लागू होंगी। ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, ये शर्त स्पेशल रिजोल्यूशन की शर्त के अलावा होगी।

इसके अलावा, बोर्ड के किसी भी सदस्य की परमानेंट सीट नही होगी। बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स का सिलेक्शन शेयरहोल्डर की वोटिंग से किया जाएगा। 1 अप्रैल के बाद आने वाले AGM में शेयरहोल्डर की मंजूरी होना जरूरी होगा। बता दें कि केवल उन्हें ही छूट मिलेगी जो ट्रिब्यूनल से नियुक्त हुए होंगे।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement