facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPO विड्रॉल मामले में सेबी निवेशकों के साथ Adani Group के संबंधों की कर रहा जांच

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 5:21 PM IST
SEBI

मार्केट रेगुलेटर Sebi अदाणी ग्रुप के कुछ इन्वेस्टर्स के साथ लिंक की जांच कर रहा है, जो ग्रुप द्वारा वापस लिए गए 2.5 अरब डॉलर के शेयर बिक्री में शामिल हैं। दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस मामले की सीधे तौर पर जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि सेबी भारतीय सेक्योरिटीज़ कानूनों के किसी भी संभावित उल्लंघन या शेयर बिक्री प्रक्रिया में हितों के किसी भी टकराव की जांच कर रहा है।

मार्किट वॉचडॉग अदाणी और मॉरीशस स्थित कम से कम दो फर्मों ग्रेट इंटरनेशनल टस्कर फंड और आयुष्मान लिमिटेड के बीच संबंधों की जांच कर रहा है।

भारत की कैपिटल और डिस्क्लोजर आवश्यकता नियमों के तहत, कंपनी के फाउंडर या फाउंडर ग्रुप से संबंधित कोई भी संस्था एंकर निवेशक श्रेणी के तहत आवेदन करने के लिए अयोग्य है।

सूत्रों में से एक ने कहा कि जांच का फोकस इस बात पर होगा कि क्या एंकर निवेशक संस्थापक समूह से “जुड़े” हैं या नहीं।

सेबी और अदाणी ग्रुप ने जांच के बारे में टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। ग्रेट इंटरनेशनल टस्कर फंड और आयुष्मान लिमिटेड ने भी टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप की सात कंपनियों के शेयरों की मार्केट वैल्यू में 100 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट हुई है। हालांकि, ग्रुप में रिपोर्ट में किये गए सभी दावों को सिरे से ख़ारिज किया है।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement