facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SEBI ने फोर्टिस हेल्थकेयर मामले में चार कंपनियों को 4.56 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा

बकाया जमा नहीं करने पर SEBI कंपनियों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर उनकी नीलामी कर राशि की वसूली करेगी।

Last Updated- June 14, 2023 | 4:56 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फोर्टिस हेल्थकेयर में पैसे की हेराफेरी और इसे छिपाने के लिए गलतबयानी के मामले में चार कंपनियों को 15 दिन के अंदर 4.56 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस भेजा है। बाजार नियामक SEBI ने फोर्टिस ग्लोबल हेल्थकेयर, RHC फाइनेंस, शिमल हेल्थकेयर और ANR सिक्योरिटीज को नोटिस भेजने के साथ ही कहा है कि तय समय के अंदर रुपये जमा नहीं होने पर इन कंपनियों की संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी।

15 दिन में चुकानी होगी रकम, नहीं तो जब्त होंगी संपत्तियां

कंपनियों को यह नोटिस SEBI की ओर से उन पर मई, 2022 में लगाए गए जुर्माने को नहीं चुकाने पर भेजा गया है। SEBI ने गत नौ जून को भेजे अपने नोटिस में कंपनियों को 15 दिन के अंदर 4.56 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा है। इसमें हर्जाना राशि के साथ ब्याज भी है। बकाया जमा नहीं करने पर SEBI कंपनियों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर उनकी नीलामी कर राशि की वसूली करेगी। इसके अलावा कंपनियों के बैंक खातों को भी जब्त कर लिया जाएगा।

397 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी हुई

बाजार नियामक ने राशि की भरपाई के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी और हिरासत में लेने का विकल्प भी रखा है। SEBI ने फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (FHL) के कोष की हेराफेरी करने और धोखाधड़ी को छिपाने से संबंधित एक मामले में मई, 2022 में इन चार कंपनियों समेत 32 फर्मों पर 38.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

चारों कंपनियों पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। यह जुर्माना FHL के कोष को RHC होल्डिंग के खाते में भेजने के लिए अनुचित तरीके अपनाने पर लगाया गया था। इस दौरान करीब 397 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी की गई थी।

First Published - June 14, 2023 | 4:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट