facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sembcorp को 150 मेगावाट पवन-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट का मिला कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

परियोजना के पीपीए पर हस्ताक्षर की तारीख से 24 महीने के भीतर वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार हो जाने की उम्मीद है।

Last Updated- October 17, 2024 | 11:44 AM IST
Solar project
Representative image

सिंगापुर स्थित सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज को उसकी इकाई सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जरिये 150 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड परियोजना का ठेका मिला है। निर्माण-स्वामित्व-संचालन परियोजना एसईसीआई द्वारा जारी 600 मेगावाट की बोली का हिस्सा है।

कंपनी बयान के अनुसार, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (सेम्बकॉर्प) को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली नवीकरणीय अनुषंगी कंपनी सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जरिये सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से 150 मेगावाट इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) से जुड़ी पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजना का ठेका मिला है।

इसमें कहा गया, इस परियोजना से उत्पादित बिजली को 25 साल तक चलने वाले दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत एसईसीआई को बेचा जाएगा। हालांकि, यह पीपीए के निष्पादन तथा परियोजना के पूरा होने पर निर्भर करेगा। परियोजना के पीपीए पर हस्ताक्षर की तारीख से 24 महीने के भीतर वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार हो जाने की उम्मीद है।

इसका वित्तपोषण आंतरिक निधियों तथा ऋण के जरिये किया जाएगा। इस ठेके के साथ भारत में सेम्बकॉर्प का सकल नवीकरणीय ऊर्जा खंड 4.9 गीगावाट हो गया है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement