facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sembcorp Industries को 450 मेगावाट की विंड सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement

परियोजना के पूरा होने पर उत्पन्न बिजली 25 साल के दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत सेकी को बेची जाएगी।

Last Updated- January 24, 2024 | 12:47 PM IST
Sembcorp Industries को 450 मेगावाट की विंड सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला
Representative Image

सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज की शाखा ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) से 450 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी ने बयान में कहा कि निर्माण-स्वामित्व-परिचालन परियोजना पूरे भारत में अंतरराजकीय पारेषण तंत्र (आईएसटीएस) से जुड़ी पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजनाओं को विकसित करने के लिए सेकी द्वारा जारी 2गीगावाट बोली का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली नवीकरणीय सहायक कंपनी ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी लिमिटेड (जीआईडब्ल्यूईएल) के माध्यम से एसईसीआई से 450 मेगावाट आईएसटीएस से जुड़ी पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजना के लिए ठेका मिला है।

परियोजना के पूरा होने पर उत्पन्न बिजली 25 साल के दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत सेकी को बेची जाएगी।

यह परियोजना पीपीए पर हस्ताक्षर होने की तारीख से 24 महीने के भीतर वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार होने की संभावना है और इसे कोष और कर्ज से वित्त पोषित किया जाएगा। इसके साथ, भारत में सेम्बकॉर्प का सकल नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो 4.2 गीगावाट हो गया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement