facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेमीकंडक्टर स्टार्टअप माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज ने जुटाए 80 लाख डॉलर

Advertisement

रकम का उपयोग कंपनी अपने कार्यबल का विस्तार करने और अपनी इन हाउस इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने में करेगी। निवेश से कंपनी को चिप के उत्पादन और बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Last Updated- December 23, 2024 | 8:23 AM IST
Sharan Srinivas J (CTO) And Shashwath TR (CEO), Mindgrove Technologies

फैबलेस सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप माइंडग्रोव टेक्नोलॉजिज (Mindgrove Technologies) ने ए श्रृंखला राउंड में 80 लाख डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इस दौर का सह नेतृत्व रॉकेटशिप वीसी और स्पेशियल इन्वेस्ट ने किया जिसमें मेला वेंचर्स, उसके मौजूदा निवेशकों पीक एक्सवी पार्टनर्स, निश्चय गोयल और व्हाइटबोर्ड कैपिटल ने भागीदारी की। साथ ही नए निवेशक के तौर पर अंशुल गोयल ने भी निवेश किया है।

इस रकम का उपयोग कंपनी अपने कार्यबल का विस्तार करने और अपनी इन हाउस इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने में करेगी। निवेश से कंपनी को अपने पहले चिप के उत्पादन और बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इस साल शुरुआत में मई 2024 में कंपनी ने सिक्योर आईओटी पेश किया था, जो भारत का पहला वाणिज्यिक ग्रेड उच्च प्रदर्शन माइक्रोकंट्रोलर एसओसी (सिस्टम ऑन चिप) और 28 एनएम पर तैयार किया गया। इसे उन इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है जो घड़ियां, मीटर, ताले और एक्सेस कंट्रोल यूनिट को स्मार्ट में बदल रही हैं।

साथ ही साथ प्रिंटर और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों जैसी पावर डिवाइसों में यह काम आता है। चिप के अगले साल के मध्य तक बाजार में आने की संभावना है।

इसके अलावा, माइंडग्रोव को भारत सरकार की सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी प्रोत्साहन (डीएलआई) योजना के तहत एक नई चिप, विजन एसओसी तैयार करने के लिए भी 15 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement