facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का फिर से उत्पादन शुरू किया

Advertisement

कंपनी के पास कोवावैक्स टीके की 60 लाख ‘बूस्टर’ खुराक पहले से उपलब्ध

Last Updated- April 12, 2023 | 5:57 PM IST
Covishield
BS

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आदर पूनावाला ने बुधवार को कहा कि वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर इसने कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कोवावैक्स टीके की 60 लाख ‘बूस्टर’ खुराक पहले से उपलब्ध है और वयस्क व्यक्तियों को ‘बूस्टर’ खुराक लेनी चाहिए।

कोविड-19 के टीकों की कमी से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि टीके के विनिर्माता तैयार हैं, लेकिन इसकी मांग नहीं है। पूनावाला ने टीके का उत्पादन फिर से शुरू करने के विषय पर कहा, ‘सिर्फ एहतियात के तौर पर, हमने यह जोखिम मोल लिया है ताकि लोग यदि चाहें तो उनके पास कोविशील्ड के रूप में एक विकल्प हो।’

कंपनी ने दिसंबर 2021 में कोविशील्ड टीके का उत्पादन बंद कर दिया था। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के रूप में मंजूरी प्रदान किये गये कोवावैक्स पर कहा, ‘हमारे पास (इसके) 60 लाख खुराक तैयार हैं, लेकिन मांग नगण्य है।’ कोवावैक्स बूस्टर खुराक अब ‘कोविन’ ऐप पर उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement