facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: तीसरी तिमाही में शक्ति पंप्स का निर्यात और राजस्व बढ़ा लेकिन मार्जिन घटा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 2:48 PM IST

सबमर्सिबल पंप, प्रेशर बूस्टर पंप, पंप-मोटर्स, इनवर्टर तथा अन्य उत्पाद बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (एसपीआईएल) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर 17 फीसदी तथा तिमाही आधार पर 45 फीसदी वृद्धि के साथ 314.2 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।

मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश पाटीदार ने बताया, ‘तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उसने पिछले वर्ष की समान तिमाही के 268.6 करोड़ रुपये की तुलना में 314.2 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।’ उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रदर्शन में यह सुधार सोलर ईपीसी के साथ-साथ निर्यात कारोबार में मजबूती की वजह से आया।

उन्होंने यह भी कहा कि इनपुट कॉस्ट अधिक होने के कारण हालात चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। इसका असर मार्जिन पर भी पड़ रहा है। पिछले साल की समान अवधि के 10.2 फीसदी की तुलना में इस वर्ष तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन केवल 7 प्रतिशत रहा।

एसपीआईएल देश की इकलौती कंपनी है जो व्यावसायिक उत्पादन के अलावा घरेलू उपयोग के लिए सोलर पंप इंस्टालेशन का काम करती है और इसके लिए कई तरह के उत्पाद भी बनाती है।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement