facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shapoorji Pallonji Group को बॉन्ड बिक्री के जरिए 4 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश का भरोसा, कूपन रेट 18-20%

Advertisement

विदेशी निजी क्रेडिट फंडों का बड़ा निवेश, एरेस मैनेजमेंट और फर्लॉन कैपिटल अग्रणी निवेशक; समूह ने 3.3 अरब डॉलर के बॉन्ड से पूंजी जुटाने की तैयारी की।

Last Updated- March 21, 2025 | 10:16 PM IST
Shapoorji Pallonji Group

भारत के शापूरजी पलोंजी समूह ने अप्रैल में अपनी ऋण बिक्री के लिए निवेशकों से 4 अरब डॉलर से ज्यादा के निवेश के लिए वादा ले लिया है जो उनके फंड जुटाने के लक्ष्य से अधिक है। मामले के जानकार दो सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि निर्माण और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले इस समूह ने बॉन्ड जारी करके 3.2 अरब डॉलर से 3.3 अरब डॉलर जुटाने की योजना बनाई है और इसमें निजी क्रेडिट फंडों के निवेश की बड़ी तादाद की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि विदेशी निजी क्रेडिट फंड, एरेस मैनेजमेंट ऐंड फर्लॉन कैपिटल मैनेजमेंट इसमें सबसे बड़े निवेशक हो सकते हैं जबकि सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट, डेविडसन केम्पनर कैपिटल मैनेजमेंट, वन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और वार्डे पार्टनर्स अन्य बड़े निवेशकों में शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि निवेशक निर्गम के 50 से 75 फीसदी हिस्से के लिए बोली लगा सकते हैं। बॉन्ड के करीब चार वर्ष में परिपक्व होने की संभावना है जिसमें तीन साल के भीतर भुनाने पर पूर्व-भुगतान की शर्त होगी जिससे प्रभावी तरीके से परिपक्वता कम हो जाएगी। सूत्र ने कहा, ‘बॉन्ड निर्गम पर कूपन 18 फीसदी और 20 फीसदी के बीच तय होने के करीब है। यह यील्ड बहुत आकर्षक है और इसे निजी क्रेडिट फंडों से काफी दिलचस्पी मिल रही है।’

 

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement