facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share fall: कल्याण ज्वैलर्स जनवरी में करीब 28 फीसदी गिरा

Advertisement

मार्च 2021 से 9 गुना रिटर्न देने के बाद गिरावट; कॉरपोरेट गवर्नेंस और प्रमोटर से जुड़ी चिंताओं के बीच दिसंबर तिमाही में 39% राजस्व वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- January 15, 2025 | 11:01 PM IST
kalyan jewellers- कल्याण ज्वैलर्स

ज्वैलरी रिटेलर कल्याण ज्वैलर्स का शेयर बुधवार को करीब 8 फीसदी गिरकर 550 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही जनवरी में अब तक उसका बाजार पूंजीकरण 21,850 करोड़ रुपये घट गया है। यह शेयर अगस्त 2024 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इस महीने इसमें करीब 28 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च 2021 के निर्गम भाव से 9 गुना रिटर्न के बाद शेयर में यह गिरावट आई है। कंपनी प्रबंधन की मजबूत कमेंट्री के बावजूद शेयर में गिरावट जारी रही।

दिसंबर तिमाही के अपडेट में कंपनी ने सालाना आधार पर लगभग 39 प्रतिशत की समेकित राजस्व वृद्धि की सूचना दी थी। भारत के कारोबार में इस दौरान तिमाही आधार पर 41 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने कहा था कि इस वृद्धि को त्योहारों और शादियों के मजबूत सीजन से मदद मिली।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान 24 कल्याण शोरूम शुरू किए और वित्त वर्ष 2026 में सभी कल्याण एवं कैंडेरे फॉर्मेट में 170 शोरूम खोलने की योजना बनाई है। कैंडेरे कंपनी का डिजिटल-फर्स्ट ज्वेलरी प्लेटफॉर्म है।

शेयर में बड़ी गिरावट कॉरपोरेट प्रशासन, शेयर गिरवी रखने, लेखा परीक्षकों से संबंधित चिंताओं तथा बाजार में कीमत निर्धारित करने के लिए फंड मैनेजरों के साथ मिलीभगत की अटकलों को प्रमोटरों के खारिज किए जाने के बावजूद आई है।

कंपनी के बोर्ड द्वारा दिसंबर में समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के लिए 30 जनवरी को बैठक किए जाने की संभावना है। 8 जनवरी की रिपोर्ट में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कल्याण के लिए वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान करीब 31 फीसदी की अनुमानित राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया था।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement