facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयरचैट ने घाटा 72 फीसदी कम किया, राजस्व में 30 फीसदी वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता वाली शेयरचैट ने कहा कि वह अपने मुख्य व्यवसाय खंडों में लाभप्रदता बनाए रखते हुए राजस्व की मौजूदा रफ्तार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है

Last Updated- October 17, 2025 | 11:23 PM IST

भारत की सबसे बड़ी घरेलू सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट ने लागत दक्षता और प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ाने पर ध्यान देते हुए वित्त वर्ष 2025 में अपने समायोजित एबिटा घाटे को 72 प्रतिशत घटाकर 219 करोड़ रुपये कर लिया। एक साल पहले यह घाटा 793 करोड़ रुपये था।

राजस्व पिछले साल की इसी अवधि के 718 करोड़ रुपये की तुलना में थोड़ा बढ़कर 723 करोड़ रुपये हो गया, जिसका कारण कंपनी का लागत प्रभावी कंटेंट पर जोर दिया जाना रहा।

शेयरचैट और वीडियो प्लेटफॉर्म मौज के मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक अंकुश सचदेवा ने कहा, ‘लागत अनुकूलन और रणनीतिक विविधीकरण के प्रति हमारा अनुशासित दृष्टिकोण अब सकारात्मक परिणाम दे रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘हमने एक बड़े और स्थायी उपयोगकर्ता आधार के साथ मजबूत मुख्य व्यवसाय बनाया है जो हमें विकास के अगले चरण में आत्मविश्वास के साथ से निवेश करने में सक्षम बनाता है।’

20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता आधार वाली शेयरचैट ने कहा कि वह अपने मुख्य व्यवसाय खंडों में लाभप्रदता बनाए रखते हुए राजस्व की मौजूदा रफ्तार को मजबूत करने की को​शिश कर रही है।

सचदेवा ने कहा, ‘स्थायी मुख्य व्यवसाय का लक्ष्य अच्छी तरह से हासिल हो गया है। अब हम वृद्धि को गति देने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। माइक्रो ड्रामा फॉर्मेट में अपार अवसर हैं और हम इस कंटेंट के सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन-आधारित मॉनेटाइजेशन दोनों में आक्रामक रूप से निवेश कर रहे हैं। 1,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व बड़ी उपलब्धि है और इससे हमें आगे बढ़ने का भरोसा मिलता है।’

अब मुख्य व्यवसाय के नकदी प्रवाह में सकारात्मक वृद्धि के साथ कंपनी विकास के नए रास्ते खोलने पर अपनी नजरें लगा रही है। कंपनी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सख्त वित्तीय अनुशासन के बल पर वह दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी और सबसे कम एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) वाले बाजारों में से एक में लाभदायक सोशल मीडिया व्यवसाय बनने में सक्षम हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2026 में 30 प्रतिशत राजस्व वृद्धि की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष की पहली छमाही के अंत तक 1,000 करोड़ रुपये के एआरआर (एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू) को पार कर चुकी है।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement