facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ShareChat: शेयरचैट ने जुटाए 4.9 करोड़ डॉलर

Advertisement

ShareChat Fund Raise: परिचालन के लिहाज से शेयरचैट ऐप पहले से ही लाभ में है और उम्मीद है कि शॉर्ट वीडियो ऐप मोज अगले कुछ महीने में परिचालन लाभ हासिल कर लेगी।

Last Updated- April 15, 2024 | 10:18 PM IST
ShareChat

भारतीय सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड) ने लाइटस्पीड, टेमासेक, एल्केन कैपिटल, मूर स्ट्रैटेजिक वेंचर्स और हार्बरवेस्ट जैसे मौजूदा निवेशकों की अगुआई में परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिये 4.9 करोड़ डॉलर की रकम जुटाने का दौर पूरा करने का ऐलान किया है।

यह पूंजी जुटाने से कंपनी को विज्ञापन को लक्ष्य बनाने वाली अपनी तकनीक में और निवेश करने के साथ-साथ शेयरचैट लाइव और मोज लाइव पर उपभोक्ता लेनदेन करोबार की वृद्धि जारी रखने में मदद मिलेगी। परिचालन के लिहाज से शेयरचैट ऐप पहले से ही लाभ में है और उम्मीद है कि शॉर्ट वीडियो ऐप मोज अगले कुछ महीने में परिचालन लाभ हासिल कर लेगी।

शेयरचैट और मोज के मुख्य कार्य अधिकारी तथा सह-संस्थापक अंकुश सचदेवा ने कहा कि इस नई रकम का इस्तेमाल मुद्रीकरण की हमारी मजबूत योजनाओं को बढ़ावा देने तथा हमें लागत निकालने और उससे आगे की राह पर आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण वित्तीय माहौल में निवेशकों का यह समर्थन उस मार्ग के संबंध में विश्वास को दर्शाता है, जिसे कंपनी ने पिछले वर्षों में लाभ वृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए अपनाया है। अलबत्ता कंपनी का मूल्यांकन कथित तौर पर साल 2022 के अपने शीर्ष स्तर से 60 प्रतिशत तक कम होकर दो अरब डॉलर रह गया है, जब यह पांच अरब डॉलर था।

चूंकि कंपनी लाभ की दिशा में बढ़ रही है, इसलिए उसने संगठन व्यापी ईसॉप बोनस कार्यक्रम का ऐलान किया है, जो उसके सभी मौजूदा कर्मचारियों के लिए ईसॉप स्वामित्व को दोगुना कर देगा। इस कदम का उद्देश्य प्रमुख प्रतिभाओं को कंपनी में बनाए रखना और कंपनी को आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में लाने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement