facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL के बोर्ड में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की जगह पक्की, शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी

Advertisement

Reliance ने बताया कि प्रस्ताव डाक मतपत्र के माध्यम से पारित किये गये।

Last Updated- October 27, 2023 | 5:03 PM IST
Isha, Akash, Anant get shareholders’ approval to be appointed on RIL board
बाएं से दाएं- अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी

Isha, Akash and Anant appointed: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड में अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को एंट्री मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि शेयरधारकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने बताया कि प्रस्ताव डाक मतपत्र के माध्यम से पारित किये गये। 32 वर्षीय जुड़वां ईशा और आकाश को रिलायंस के बोर्ड में नियुक्त होने के लिए 98 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि 28 वर्षीय अनंत को 92.75 प्रतिशत वोट मिले।

Also read: Future Enterprises को खरीदने की रेस में Jindal आगे, मुकेश अंबानी से होगा मुकाबला!

मुकेश अंबानी ने सौपी अलग-अलग जिम्मेदारियां

पिछले साल दिग्गज उद्योगपति 66 वर्षीय मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. का चेयरमैन बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। हालांकि, अंबानी जियो प्लेटफार्म्स के चेयरमैन बने रहे। इसी के अंतर्गत रिलायंस जियो इन्फोकॉम आती है।

आकाश की जुड़वां बहन 31 वर्षीय ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई और छोटे पुत्र अनंत को नये ऊर्जा कारोबार के लिये चुना गया।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement