facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani पर OCCRP के नए आरोप, शेयरों ने झेला कोप

Advertisement

आरोपों के कारण समूह की कंपनियों के शेयर आज 2.2 से 4.4 फीसदी तक टूट गए।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:52 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

अदाणी समूह पर आरोप लगाते हुए खोजी पत्रकारों के एक समूह ने कहा है कि अदाणी परिवार के सहयोगियों की कंपनियों ने समूह के शेयरों में निवेश कर लाखों डॉलर का मुनाफा कमाया। आरोपों के कारण समूह की कंपनियों के शेयर आज 2.2 से 4.4 फीसदी तक टूट गए।

ब्रिटिश अखबारों फाइनैंशियल टाइम्स और द गार्डियन ने ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) द्वारा जारी दस्तावेजों के हवाले से कहा कि अदाणी परिवार के सहयोगियों की कंपनियों ने मुनाफा कमाने के लिए समूह के शेयरों का इस्तेमाल किया।

इस खबर के बाद अदाणी की एक कंपनी के अलावा सभी के शेयर लुढ़क गए और समूह का बाजार पूंजीकरण करीब 36,000 करोड़ रुपये कम हो गया। इससे पहले 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी अदाणी समूह पर कॉरपोरेट धोखाधड़ी और शेयर भाव में हेरफेर के आरोप लगाए थे, जिसके बाद समूह का बाजार पूंजीकरण 8.4 लाख करोड़ रुपये कम हो गया था।

Also read: Adani ग्रुप पर OCCRC के नए आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और साजिश बताते हुए अदाणी समूह ने कहा कि हिंडनबर्ग मामले में बाजार नियामक सेबी इन आरोपों की जांच पहले ही कर चुका है और इनका कोई भी सबूत उसे नहीं मिला।

उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की। विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले मुंबई में उन्होंने कहा, ‘जी20 सम्मेलन से पहले भारत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? जांच क्यों नहीं करा रहे?’

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement