facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani की कंपनियों के शेयरों मे सुबह के कारोबार में गिरावट, अदाणी एंटरप्राइजेज 4 फीसदी टूटा

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 11:43 AM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani
PTI

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है। इसका असर सुबह के कारोबार में समूह की कंपनियों पर दिखा।

बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)  का शेयर सुबह के कारोबार में 4.32 प्रतिशत के नुकसान से 1,767.60 रुपये पर आ गया। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 2.56 प्रतिशत के नुकसान से 568.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए। अदाणी पावर 156.10 रुपये पर, अदाणी ट्रांसमिशन 1,126.85 रुपये पर, अदाणी ग्रीन एनर्जी 687.75 रुपये पर और अदाणी टोटल गैस 1,195.35 रुपये पर आ गया। इन सभी शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर अंबुजा सीमेंट्स 3.34 प्रतिशत टूटकर 349 रुपये, अदाणी विल्मर 3.31 प्रतिशत टूटकर 421.65 रुपये, एनडीटीवी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 203.95 रुपये पर आ गया। एसीसी का शेयर 1.49 प्रतिशत के नुकसान से 1,853 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement