facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fiem Industries के शेयर 15% चढ़े, कंपनी इश्यू कर सकती है बोनस शेयर

Advertisement

फिएम इंडस्ट्रीज ऑटोमोटिव लाइटिंग और सिग्नलिंग उपकरण, रियर व्यू मिरर, प्लास्टिक मोल्डेड पार्ट्स और अन्य ऑटो कंपोनेंट का निर्माण करती है।

Last Updated- January 08, 2024 | 7:26 PM IST
Futures and Option Trading

फिएम इंडस्ट्रीज के शेयर BSE पर सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेड में 15 फीसदी की बढ़त के साथ 2,441.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी ने कहा कि बोनस इश्यू पर विचार करने उसका बोर्ड 15 जनवरी को बैठक करेगा। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।

फिएम इंडस्ट्रीज इश्यू कर सकती है बोनस शेयर

एक एक्सचेंज फाइलिंग में, फिएम इंडस्ट्रीज ने कहा कि कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन, बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने और अनुमोदन/सिफारिश करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक 15/01/2024 को निर्धारित है।

फिएम इंडस्ट्रीज ऑटोमोटिव लाइटिंग और सिग्नलिंग उपकरण, रियर व्यू मिरर, प्लास्टिक मोल्डेड पार्ट्स और अन्य ऑटो कंपोनेंट का निर्माण करती है। कंपनी जनरल लाइटिंग एप्लीकेशन के लिए LED ल्यूमिनरीज़/LED उत्पाद और बसों और रेलवे आदि के लिए LED इंटीग्रेटेड यात्री सूचना प्रणाली भी बनाती है।

फिएम इंडस्ट्रीज को दूसरी छमाही मजबूत रहने की उम्मीद

मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कंपनी को अपने विविध उत्पाद और ग्राहक मिश्रण से लाभ मिलता रहेगा। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए, दोपहिया उद्योग ने 56 लाख यूनिट्स का उत्पादन दर्ज किया है। मैनेजमेंट को त्योहारी सीजन और ग्रामीण मांग में तेजी के कारण दूसरी छमाही मजबूत रहने की उम्मीद है।

Also read: कंडोम बनाने वाली कंपनी में जमकर हो रहे निवेश, 6 महीने में 468 फीसदी उछले शेयर, इस ऐलान के बाद और आई तेजी

फिएम इंडस्ट्रीज ने गोगोरो इंडिया से मिलाया हाथ

इस बीच, फिएम इंडस्ट्रीज ने पार्टनरशिप में प्रवेश किया है और इलेक्ट्रिक-टू व्हीलर सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए गोगोरो इंडिया (Gogoro India) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

गोगोरो नई प्रोडक्ट लाइन के लिए मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के साथ-साथ उत्पादन, क्वालिटी और टेस्टिंग सपोर्ट स्थापित करने में तकनीकी जानकारी और अन्य सहायता प्रदान करेगा। कंपनी ने अपनी FY23 वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि यह साझेदारी फिएम के लिए एक नया इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट खोलेगी, जो EV सेगमेंट में महत्वपूर्ण वृद्धि और नए अवसर प्रदान कर सकती है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement