facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group की इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 2 दिन में 40 प्रतिशत चढ़ा; शानदार Q4 रिजल्ट का असर…

Advertisement

Tejas Networks Share Price: Q4FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 146.80 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 11.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Last Updated- April 23, 2024 | 12:08 PM IST
satellite communication

Tejas Networks Share Price: टाटा गुप (Tata Group) की कंपनी तेजस नेटवर्क (Tejas Networks) के शेयर दलाल स्ट्रीट पर चीते की रफ्तार से दौड़ लगा रहे है। मजबूत Q4 रिजल्ट और भारी मांग के बीच मंगलवार के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर, तेजस नेटवर्क के शेयर लगभग 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,084.50 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पिछले दो कारोबारी सत्रों में, टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर की कीमत 40 प्रतिशत बढ़ गई है।

Q4FY24 में तेजस नेटवर्क का नेट प्रॉफिट 146.80 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Q4FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 146.80 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 11.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। तेजस नेटवर्क का नेट रेवेन्यू Q4FY24 में चार गुना बढ़कर 1,326.90 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 299.30 करोड़ रुपये था। कंपनी की ऑर्डर बुक 8,221 करोड़ रुपये के साथ मजबूत है।

Also read: JNK India IPO: निवेश का सुनहरा मौका, सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड और GMP समेत पूरी डिटेल

अप्रैल में अब तक तेजस नेटवर्क्स का मार्केट प्राइस 65 फीसदी बढ़ा

शेयर बाजार में, टेलीकॉम गियर-निर्माता का शेयर 18 अक्टूबर, 2023 को छूए गए 939.90 रुपये के अपने पिछले हाई को पार कर गया। काउंटर पर औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम सुबह 09:40 बजे तक छह गुना बढ़ गया था। कारोबार के पहले 25 मिनट में NSE और BSE 7.26 मिलियन इक्विटी शेयरों की अदला-बदली हुई। इस बीच, अप्रैल महीने में अब तक तेजस नेटवर्क्स का मार्केट प्राइस 65 फीसदी बढ़ गया है।

Q4FY24 के दौरान  तेजस नेटवर्क्स ने हासिल किए 22 पेटेंट

प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, तेजस नेटवर्क्स ने अपनी अनुसंधान और विकास (R&D) टीम और ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश किए, जो कंपनी को विकास क्षमता प्रदान करने के लिए आवश्यक हैं। कंपनी ने न केवल BSNL के 4G/5G RAN शिपमेंट को बढ़ाया, बल्कि बैकहॉल नेटवर्क के लिए बड़ी मात्रा में IP/MPLS राउटर्स की डिलीवरी भी पूरी की। प्रबंधन ने कहा कि Q4FY24 के दौरान, कंपनी को 22 पेटेंट दिए गए, जिससे कुल पेटेंट संख्या 335 हो गई।

Also read: M&M Finance के साथ हुई 150 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने टाला Q4 रिजल्ट; शेयर 5 फीसदी लुढ़का

रेवेन्यू में भारतीय कारोबार का बना रहेगा बड़ा हिस्सा

कंपनी को उम्मीद है कि अगले 2-3 वर्षों में उसके रेवेन्यू में भारतीय कारोबार का बड़ा हिस्सा बना रहेगा। प्रबंधन टेलीकॉम उपकरणों के लिए एक मजबूत पूंजीगत व्यय चक्र देखता है, जो कि चल रहे 5G रोलआउट, फाइबर-ब्रॉडबैंड पैठ में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी पर सरकार द्वारा बढ़ते फोकस से प्रेरित है।

तेजस नेटवर्क 75 से अधिक देशों में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यूटिलिटीज, रक्षा और सरकारी संस्थाओं के लिए उच्च प्रदर्शन वाले वायरलाइन और वायरलेस नेटवर्किंग उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करता है। तेजस नेटवर्क टाटा समूह का एक हिस्सा है, जिसमें पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड (टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी) बहुमत शेयरधारक है।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement