facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shein के मेड इन इंडिया कपड़े होंगे ग्लोबल, Reliance बनाएगा 1,000 फैक्ट्रियों का नेटवर्क

Advertisement

Shein और रिलायंस की योजना है कि भारत में बने कपड़ों को सबसे पहले अमेरिका और ब्रिटेन की वेबसाइट्स पर बेचा जाए।

Last Updated- June 09, 2025 | 1:29 PM IST
Reliance Shein
Representative Image

फैशन ब्रांड शीन (Shein) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) मिलकर भारत में बने शीन ब्रांड के कपड़ों को अगले 6 से 12 महीनों के भीतर विदेशों में बेचने की तैयारी में हैं। इस बात की जानकारी इससे जुड़े दो लोगों ने दी है। उनका कहना है कि रिलायंस और शीन तेजी से भारतीय सप्लायरों की संख्या बढ़ा रहे हैं ताकि ग्लोबल बाजारों में निर्यात शुरू किया जा सके।

भारत में बने कपड़े अमेरिका और ब्रिटेन से होंगे लॉन्च

फिलहाल Shein और रिलायंस की योजना है कि भारत में बने कपड़ों को सबसे पहले अमेरिका और ब्रिटेन की वेबसाइट्स पर बेचा जाए। इसके लिए करीब 1,000 भारतीय फैक्ट्रियों को जोड़ा जाएगा। अभी इनकी संख्या 150 है और 400 और मैन्युफैक्चरर्स से बातचीत चल रही है।

भारत में शीन की वापसी

शीन ने साल 2018 में भारत में एंट्री की थी, लेकिन 2020 में चीन से तनाव के चलते सरकार ने इसका ऐप बैन कर दिया था। फरवरी 2024 में यह ब्रांड रिलायंस रिटेल के साथ लाइसेंसिंग डील के तहत भारत लौटा है और अब SheinIndia.in पर लोकल मैन्युफैक्चरिंग वाले शीन ब्रांडेड कपड़े बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…L&T को ​​​​दिग्गज पावर कंपनी से मिला ₹2500 करोड़ तक का तगड़ा ऑर्डर, स्टॉक में दिखी तेज हलचल

तेजी से बढ़ रहा है ऐप का डाटा

मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, शीन इंडिया ऐप को अब तक 27 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। हर महीने इसमें 120% की बढ़ोतरी देखी गई है। लॉन्च के शुरुआती चार महीनों में कंपनी ने 12,000 डिज़ाइंस पेश किए हैं, जबकि अमेरिकी वेबसाइट पर करीब 6 लाख डिज़ाइंस उपलब्ध हैं।

मांग के अनुसार कपड़े तैयार करने की योजना

रिलायंस शीन के ऑन-डिमांड मैन्युफैक्चरिंग मॉडल को अपनाना चाहता है, जहां शुरुआत में हर डिज़ाइन के सिर्फ 100 पीस बनाए जाते हैं। अगर वह अच्छा बिकता है, तभी उसकी बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन शुरू होता है। इसके लिए रिलायंस अपने भारतीय सप्लायरों को ट्रेनिंग दे रहा है और जरूरत पड़ने पर मशीनरी भी इंपोर्ट की जाएगी।

Shein की रणनीति और रिलायंस की तैयारी

शीन, जो चीन में बना सस्ता फैशन दुनियाभर में बेचता है, अब भारत को नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की ओर बढ़ रहा है। कंपनी ने भारत में अपने ब्रांड का लाइसेंस रिलायंस को दिया है, जो प्रोडक्शन, सप्लाई चेन और ऑपरेशंस का काम संभाल रही है। रिलायंस के अधिकारी हाल ही में चीन भी गए थे ताकि शीन के डिजिटल मार्केटिंग और डिजाइन मॉडल को समझा जा सके।

भारत से ग्लोबल डिमांड पूरी करने की कोशिश

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिसंबर में संसद में बताया था कि शीन और रिलायंस का मकसद भारत में सप्लायरों का ऐसा नेटवर्क बनाना है जो देश और विदेश दोनों के लिए शीन ब्रांड के कपड़े तैयार कर सके।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement