facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shell India ने एक हफ्ते में डीजल के दाम 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

Advertisement

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

Last Updated- October 04, 2023 | 4:28 PM IST
Petrol-Diesel Prices

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेल इंडिया (Shell India) ने हफ्ते भर से भी कम समय में डीजल की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 18वें महीने में भी कीमतों पर लगाम लगाई हुई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल पिछले कई दिनों से 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया की दूसरी बड़ी तेल एवं गैस कंपनी शेल की भारतीय इकाई ने पिछले हफ्ते ईंधन कीमत में रोजाना चार रुपये की बढ़ोतरी की।

यह भी पढ़ें : 2,160 करोड़ के टैक्स नोटिस के बाद गिरे Maruti Suzuki के शेयर, 2 फीसदी लुढ़के

दक्षिण एवं पश्चिम भारत में खास मौजूदगी रखने वाली शेल इंडिया से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद उसके पेट्रोल पंपों पर डीजल के दाम मुंबई में 130 रुपये और चेन्नई में 129 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

शेल के देशभर में 346 पेट्रोल पंप हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरक कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल के भाव इससे कहीं कम हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें : ग्रीन हाइड्रोजन मानक को अनिवार्य करने का प्रस्ताव, उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाने पर भी जोर

डीलरों का कहना है कि शेल के पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की एक और बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसा होने पर मुंबई में गुरुवार को डीजल के दाम 134 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएंगे। इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शेल इंडिया डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करती है। हम अपने ग्राहकों की परेशानियों को समझते हैं लेकिन हमें बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ा है।’’ हालांकि, देश के अधिकांश हिस्से में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों की ही बहुतायत होने से ग्राहकों को अभी पुरानी दर पर ही डीजल एवं पेट्रोल मिल रहे हैं। इन कंपनियों के कुल 79,204 पेट्रोल पंप देशभर में मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 4:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement