facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shipbuilding Industry: देश के जहाजरानी उद्योग में जापान, कोरिया की रुचि

Advertisement

सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत के जहाज निर्माण उद्योग में जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियां निवेश के लिए उत्सुक हैं।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:35 PM IST
Ship

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत के जहाजरानी क्षेत्र में जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियों ने निवेश के लिए रुचि दिखाई है। यह निवेश भारत के नवजात जहाजरानी उद्योग को बढ़ावा देने वाला हो सकता है।

सोनोवाल ने हाल में समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) की बैठक के बाद बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक साक्षात्कार में बताया, ‘इसके तहत प्रत्यक्ष निवेश, संयुक्त उपक्रम या तकनीक साझेदारी या सहयोग का अन्य स्वरूप हो सकता है। इस तरह की अंतरराष्ट्रीय रुचि भारत के जहाज निर्माण पहल के प्रति संभावित पूंजी निवेश व आकर्षण का प्रमाण है।’

मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तटीय राज्योँ में कई जहाज निर्माण केंद्र स्थापित करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। पोत मंत्रालय की हाल की एक प्रस्तुति के अनुसार फिलहाल पानी के जहाज बनाने में दुनिया में भारत का स्थान 20वां है और इसकी वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी महज 0.06 फीसदी है।

इसके विपरीत चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का 85 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वैश्विक बाजार में दबदबा है। मंत्रालय का यह स्पष्ट नजरिया है कि चरणबद्ध ढंग से जहाजरानी के केंद्र विकसित किए जाएं।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement