facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NDTV को झटका! एक्सचेंजों ने बढ़ाई निगरानी, ये स्टॉक्स भी आए ASM फ्रेमवर्क के दायरे में

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 11:56 AM IST
NDTV Q1 Results: Losses of Adani Group company increased, revenue increased by 34 percent on the basis of political advertisements NDTV Q1 Results: Adani Group की कंपनी का बढ़ा घाटा, राजनीतिक विज्ञापनों के दम पर 34 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

स्टॉक एक्सचेंजों ने कुछ शेयरों पर आज से अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी है। इसमें अदाणी ग्रुप (Adani Group) का भी एक स्टॉक शामिल है। अदाणी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) को एक्सचेंजों ने शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रख दिया है। इसकी सूचना एक्सचेंजों ने 29 मई (सोमवार) को एक सर्कुलर जारी कर दी थी और आज 30 मई से यह प्रभावी हो गया है।

NDTV के शेयरों में लगा अपर सर्किट

आज के कारोबार में NDTV के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 249.65 रुपये पर है। NSE ने अपने सर्कुलर में साफ कहा कि ASM फ्रेमवर्क के तहत शेयरों की शॉर्टलिस्टिंग का मतलब विशुद्ध रूप से मार्केट सर्विलांस के रूप में लिया जाना चाहिए, और इसे संबंधित कंपनी के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं समझा जाना चाहिए।

NDTV के अलावा एक और शेयर आया ASM फ्रेमवर्क में

एक्सचेंजों ने NDTV के अलावा मानकिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज को भी ASM फ्रेमवर्क के तहत रखा है। इस शेयर पर भी आज से निगरानी बढ़ा दी गई है। सर्कुलर में बताया गया कि ASM फ्रेमवर्क के तहत, 50 फीसदी या मौजूदा मार्जिन, जो भी अधिक हो, वह मार्जिन रेट लागू होगा। मार्जिन की अधिकतम दर 100 फीसदी है। यह निर्णय 30 मई से सभी ओपन पोजिशन्स और 31 मई से सभी नए पोजिशन्स पर लागू होगा।

ये शेयर रखें गए लॉन्ग टर्म ASM फ्रेमवर्क में

स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी एक अलग सर्कुलर के अनुसार, मेडिको रेमेडीज, लक्ष्मी फाइनैंस ऐंड इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, MBL इंफ्रास्ट्रक्चर और साह पॉलिमर को लॉन्ग-टर्म ASM फ्रेमवर्क स्टेज- I के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो 30 मई से प्रभावी होगा। इन शेयरों में सभी ओपन पोजिशन्स और नए पोजिशन्स के लिए 1 जून 2023 से 100 फीसदी मार्जिन की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement