facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet को झटका! दिल्ली HC का आदेश, 29 फरवरी तक दो कंपनियों को 20 लाख डॉलर चुकाए एयरलाइन

Advertisement

SpiceJet कंपनी की पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट को बताया कि कंपनी इस समय वित्तीय समस्याओं के चलते पूरी राशि का भुगतान नहीं कर सकती है।

Last Updated- February 23, 2024 | 12:24 PM IST
SpiceJet

SpiceJet एयरलाइन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कंपनी 29 फरवरी तक दो कंपनियों को उनके बकाए के एवज में 20 लाख डॉलर यानी लगभग 16.57 करोड़ रुपये का भुगतान करे। जिन कंपनियों को ये भुगतान मिलना है वो इंजन लीज पर देने वाली (Lessors) कंपनियां हैं।

इसी के साथ कोर्ट ने एयरलाइन को चेतावनी दी है कि अगर वह पैसे का भुगतान नहीं करती है, तो कोर्ट को मजबूरन इंजन की ग्राउंडिंग की मांग वाले आवेदन में आदेश पारित करेगा। बता दें, इस 29 जनवरी को हाई कोर्ट ने स्पाइसजेट को 15 फरवरी तक 40 लाख डॉलर का भुगतान करने को कहा था। हालांकि एयरलाइन ने इस डेडलाइन तक केवल 20 लाख डॉलर का भुगतान किया।

वित्तीय समस्याओं से जूझ रही कंपनी 

वहीं इस मामले में SpiceJet कंपनी की पैरवी कर रहे सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट को बताया कि कंपनी इस समय वित्तीय समस्याओं के चलते पूरी राशि का भुगतान नहीं कर सकती है। वकील ने स्पाइसजेट को 29 फरवरी तक की मोहलत देने का आग्रह किया।

मामले की सुनवाई अब मार्च के दूसरे हफ्ते में होगी। इस बीच अगर स्पाइसजेट ने लेसर्स को 29 फरवरी तक भुगतान नहीं किया तो वे फिर से अदालत का रुख कर सकते हैं।

स्पाइसजेट ने हाल ही में जुटाए 316 करोड़

विमानन कंपनी SpiceJet ने 316 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि हासिल की है, जिससे तरजीही शेयर निर्गम के जरिये उसकी कुल जुटाई गई धनराशि 1,060 करोड़ रुपये हो गई है। संघर्षरत एयरलाइन में ताजा पूंजी निवेश हाल ही में अपने कार्यबल में 10 से 15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के बीच आया है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया ‘SpiceJet के निदेशक मंडल की तरजीही आवंटन समिति ने 21 फरवरी 2024 को एरीज़ अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड सहित दो निवेशकों को तरजीही आधार पर 4.01 करोड़ इक्विटी शेयर के आवंटन को मंजूरी दे दी।’

SpiceJet के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि कंपनी ने कुल 1,060 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया है। यह महत्वपूर्ण पूंजी निवेश SpiceJet की विकास संभावनाओं में निवेशकों के विश्वास की पुष्टि करता है और भविष्य के लिए हमारी वित्तीय स्थिति को मजबूत करता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement