facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta को दूसरी तिमाही में झटका, शुद्ध लाभ 1,798 करोड़ रुपये पर सिमटा

Advertisement

वेदांत लिमिटेड, शुद्ध मुनाफा 58.69% घटा, असाधारण खर्च 2,067 करोड़, कुल आय 5.94% बढ़ी, दूसरी तिमाही कमजोर, एनसीएलटी सुनवाई 12 नवंबर।

Last Updated- November 01, 2025 | 8:29 AM IST
Vedanta Demerger
Representative Image

खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 58.69 फीसदी घटकर 1,798 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में 2,067 करोड़ रुपये के असाधारण मद व्यय के कारण उसके शुद्ध लाभ में गिरावट आई है वित्त वर्ष 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 5.94 फीसदी बढ़कर 39,868 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,160 करोड़ रुपये का प्रत्याशित लाभ हुआ था।

वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही का प्रदर्शन वेदांता के जुझारूपन को दर्शाता है। हमने अनिश्चितताओं और प्रमुख जिंसों की कीमतों में गिरावट के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है।’ मिश्रा ने आगे कहा कि मॉनसून के बाद मौसम की स्थिति बेहतर रहने से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में वेदांत का परिचालन अच्छा रहने की उम्मीद है।

कंपनी के पांच अलग-अलग फर्मों वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल ऐंड गैस, वेदांत पावर, वेदांता आयरन ऐंड स्टील और वेदांता में संभावित विभाजन पर कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी अजय गोयल ने कहा कि 12 नवंबर को राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के समक्ष होने वाली अगली सुनवाई निर्णायक होने की उम्मीद है। गोयल ने कहा कि कंपनी का ऋण और एबिटा अनुपात 1.37 गुना है जो पिछले साल के 1.49 गुना से बेहतर है। सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनी पर शुद्ध कर्ज 62,063 करोड़ रुपये था। वेदांता समूह महत्त्वपूर्ण खनिजों, धातुओं, बिजली और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सक्रिय है।

Advertisement
First Published - November 1, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement