facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani मामले में SEBI और ED की जांच के घेरे में शॉर्ट सेलर

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:05 PM IST
बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी, SEBI is investigating market expert Sanjeev Bhasin
Shutter Stock

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बाजार नियामक सेबी (SEBI) की जांच के घेरे में आए छह शॉर्ट सेलरों ने इस साल जनवरी और फरवरी महीने में अदाणी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में आई भारी गिरावट में भूमिका निभाई थी। इस मामले के जानकार सूत्रों का कहना है कि बाजार नियामक इन इकाइयों द्वारा किए गए भेदिया कारोबार की जांच कर रहा है।

हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि अमेरिका में अदाणी समूह के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग पोजीशन बनाई गई थी, वहीं ED और SEBI की रिपोर्ट ने पाया गया है कि छह इकाइयों ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने से पहले ही शेयर खरीद लिए थे।

ED ने बताया है कि उसे हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन से ठीक पहले खास इकाइयों द्वारा संभावित उल्लंघन और ठोस बिक्री के बारे में खुफिया सूचना मिली थी और प्रासंगिक प्रतिभूति कानूनों के तहत भारतीय बाजारों के कार्यों की ठोस अस्थिरता के विश्वसनीय आरोप लगे थे।

मामले से जुड़े एक खास सूत्र ने कहा, ‘यह मामला भेदिया कारोबार से जुड़ा है और इसलिए SEBI को इन शॉर्ट सेलरों की पहचान करनी चाहिए।’ हालांकि अदाणी समूह ने रिपोर्ट पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की।

कंपनी मामलों के वकीलों ने कहा कि SEBI की अंतिम रिपोर्ट इन संस्थाओं की भूमिका को बताने में और रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से पहले ही हिंडनबर्ग रिपोर्ट तक उनकी पहुंच कैसे थी, इसकी जानकारी देने में सक्षम होगी।

धन जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहता है अदाणी समूह

बैंकरों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय की रिपोर्ट और फरवरी के अंत से अदाणी समूह के शेयरों में फिर से तेजी आने के कारण समूह को अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) और अदाणी ट्रांसमिशन (ATL) के शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के निदेशक मंडल की बैठक 24 मई को होने वाली है ताकि संस्थागत शेयरधारकों से धन जुटाने की योजना को मंजूरी दी जा सके।

AEL और ATL दोनों ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचने के लिए शेयरधारकों की अनुमति मांगी है और जैसे ही मंजूरी मिलेगी शेयर बिक्री के प्रबंधन के लिए बैंकरों को नियुक्त किया जाएगा।

प्रवर्तकों के पास वर्तमान में अदाणी एंटरप्राइजेज में 69.23 फीसदी और अदाणी ट्रांसमिशन में 71.65 फीसदी हिस्सेदारी है। अदाणी ग्रीन एनर्जी में प्रवर्तकों की 57.26 फीसदी हिस्सेदारी है।

शेयरधारकों को लिखे नोटिस AEL ने कहा कि वह इस कमाई का उपयोग कर्ज चुकाने या पूर्व भुगतान करने या अपनी विकास योजना की रकम जुटाने के लिए करेगी।

शेयर बिक्री योजना

अदाणी एंटरप्राइजेज: 12,500 करोड़ रुपये
अदाणी ट्रांसमिशन: 8,500 करोड़ रुपये
अदाणी ग्रीनः 24 मई को होगी निदेशक मंडल की बैठक

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement