facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Reliance Retail में कई ग्लोबल इन्वेस्टर्स दिखा रहे रुचि, अंबानी ने कहा- अगर लिस्ट होती तो टॉप 4 में रहता कंपनी का नाम

Advertisement

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने हाल ही में 100 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर RRVL में 8,278 करोड़ रुपये का निवेश कर करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है

Last Updated- August 28, 2023 | 5:25 PM IST
Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि कई दिग्ग्ज वैश्विक रणनीतिक एवं वित्तीय निवेशक रिलायंस रिटेल में काफी रुचि दिखा रहे है। रिलायंस रिटेल ने हाल में कतर की सरकारी एजेंसी से एक अरब डॉलर जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा वैल्युएशन के आधार पर यह लिस्ट होती, तो रिटेल वेंचर टॉप चार लिस्टेड इकाइयों में से होता।

अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल से भी कम समय में रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन दोगुना हुआ है और मूल्य सृजन की इसकी गति का ‘‘वैश्विक स्तर पर भी कोई मुकाबला’’ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘कई दिग्गज वैश्विक रणनीतिक और वित्तीय निवेशकों ने रिलायंस रिटेल में काफी रुचि दिखाई है। मैं आपको उचित समय पर उनके साथ हमारी प्रगति के बारे में जानकारी दूंगा…’’ कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने हाल ही में 100 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) में 8,278 करोड़ रुपये (एक अरब डॉलर) का निवेश कर करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

अंबानी ने कहा कि इसका मूल्यांकन तीन साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है। अंबानी ने कहा, ‘केवल संदर्भ के लिए बात करें, तो सितंबर, 2020 में हमारे कोष जुटाने के दौरान, हमारे खुदरा कारोबार का मूल्यांकन 4.28 लाख करोड़ रुपये था। तीन साल से भी कम समय में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बावजूद इसका मूल्यांकन लगभग दोगुना हो गया है।’

उन्होंने कहा, ‘इस मूल्यांकन के आधार पर अगर रिलायंस रिटेल सूचीबद्ध होती, तो यह भारत की शीर्ष चार कंपनियों में और वैश्विक स्तर पर टॉप 10 खुदरा विक्रेताओं में शुमार होती।’

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement