facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीराम ग्रुप को रिजर्व बैंक की हरी झंडी, एआरसी कारोबार में प्रवेश की तैयारी

Advertisement

कंपनी का धन प्रबंधन कारोबार श्रीराम कैपिटल की सहायक इकाई श्रीराम क्रेडिट के अधीन रहेगा और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कारोबार का प्रबंधन श्रीराम कैपिटल करेगी।

Last Updated- July 28, 2024 | 9:41 PM IST
Shriram Group gets green signal from Reserve Bank, preparations to enter ARC business श्रीराम ग्रुप को रिजर्व बैंक की हरी झंडी, एआरसी कारोबार में प्रवेश की तैयारी

चेन्नई का श्रीराम ग्रुप मौजूदा वित्त वर्ष में परिसंपत्ति पुनर्निर्माण (एआरसी) कारोबार में उतरने वाला है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड ने कहा कि इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक से कंपनी को मंजूरी भी मिल चुकी है।

समूह ने बीते साल नवंबर में घोषणा की थी कि वह एआरसी और धन प्रबंधन कारोबार में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी का धन प्रबंधन कारोबार श्रीराम कैपिटल की सहायक इकाई श्रीराम क्रेडिट के अधीन रहेगा और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कारोबार का प्रबंधन श्रीराम कैपिटल करेगी।

श्रीराम फाइनैंस के कार्यकारी चेयरमैन उमेश रेवणकर ने कहा, ‘हमें एआरसी कारोबार के लिए रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। हम इस पर काम कर रहे हैं। एआरसी और धन प्रबंधन कारोबार दोनों समूह की पहल हैं।’

धन प्रबंधन कारोबार में प्रवेश के लिए समूह पहले से ही कई भागीदारों के साथ विमर्श कर रहा है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि एआरसी कारोबार इसी वित्त वर्ष के दौरान शुरू किया जाएगा।

दूसरी ओर, भारत की सबसे बड़ी खुदरा गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनैंस (एसएफएल)ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में वृद्धि उसके अनुमान के अनुसार ही 15 फीसदी रहेगी और इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है। पहली तिमाही के अंत तक एनबीएफसी का कुल एयूएम 21 फीसदी बढ़कर 2,33,443.63 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 1,93,214.67 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement