facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीराम ग्रुप संपत्ति प्रबंधन बिजनेस में उतरेगा, RBI से नियामकीय मंजूरी का इंतजार

Advertisement

भारत की सबसे बड़ी खुदरा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक श्रीराम फाइनैंस की इस वित्त वर्ष में प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है।

Last Updated- January 28, 2024 | 10:25 PM IST
Shriram Group to enter wealth management in FY25, awaits RBI's nod

Shriram Group अगले वित्त वर्ष 2024-25 तक संपत्ति प्रबंधन कारोबार में प्रवेश करने के लिए तैयार है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘संपत्ति पुनर्गठन गतिविधियों में कारोबार के लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार है।’

समूह अपनी अनुषंगी श्रीराम क्रेडिट के जरिये संपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरेगा, लेकिन श्रीराम कैपिटल के जरिये संपत्ति पुनर्गठन करेगा। श्रीराम फाइनैंस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन उमेश रेवणकर ने बताया, ‘हम अगले वित्त वर्ष में संपत्ति प्रबंधन की योजना बना रहे हैं। दूसरी तरफ, हमने संपत्ति पुनर्गठन के लिए भी आवेदन किया है।’

भारत की सबसे बड़ी खुदरा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक श्रीराम फाइनैंस की इस वित्त वर्ष में प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: टेलीविजन खरीदना लगातार पड़ रहा महंगा, कीमत में फिर हो सकता है 10 फीसदी का इजाफा

रेवणकर ने बताया, ‘हम अभी तक 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं। हमारी इच्छा है कि इस पूरे साल के लिए एयूएम 20 प्रतिशत के वृदि्ध लक्ष्य को पूरा करे। हम अगले वित्त वर्ष में 15 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगे। इसका कारण यह है कि पहली तिमाही में चुनाव होने के कारण अनिश्चितता रहेगी।’

इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का एयूएम बढ़कर 2.14 लाख करोड़ रुपये था जबकि 2022-23 की अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में 1.77 लाख करोड़ रुपये था। लिहाजा इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एयूएम 21 प्रतिशत बढ़ा।

श्रीराम फाइनैंस का 2023-24 की तीसरी तिमाही का समेकित कुल लाभ मामूली रूप से 4 प्रतिशत बढ़कर 1,873.59 करोड़ रुपये हो गया जबकि 2022-23 में 1801.66 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement