facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनरल इंश्योरेंस को पहले लिस्ट करेगा श्रीराम समूह, अगले 2 साल में IPO पेश करने की योजना

Advertisement

रेवणकर ने कहा, ‘दोनों कंपनियां बेहतर काम कर रही हैं। शुरुआत से ही वे मुनाफे में चल रही है। हमने दोनों कंपनियों में कोई अतिरिक्त धन नहीं लगाया है।’

Last Updated- September 10, 2024 | 9:52 PM IST
Shriram Group will list General Insurance first, plans to launch IPO in next 2 years जनरल इंश्योरेंस को पहले लिस्ट करेगा श्रीराम समूह, अगले 2 साल में IPO पेश करने की योजना

श्रीराम ग्रुप सबसे पहले अपनी जनरल इंश्योरेंस इकाई को सूचीबद्ध करने पर विचार कर रहा है। कंपनी अपनी दोनों बीमा कंपनियों को 2 साल के भीतर सूचीबद्ध करने की तैयारी में है।

श्रीराम फाइनैंस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन उमेश रेवणकर ने कहा, ‘हम जनरल और जीवन बीमा दोनों शाखाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार कर रहे हैं, संभवतः यह एक या दो साल में हो जाएगा।’

समूह की दो बीमा इकाइयां श्रीराम जनरल इंश्योरेंस और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जब दोनों कंपनियां एक निश्चित पैमाने पर पहुंच जाएंगी, उन्हे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

रेवणकर ने कहा, ‘दोनों कंपनियां बेहतर काम कर रही हैं। शुरुआत से ही वे मुनाफे में चल रही है। हमने दोनों कंपनियों में कोई अतिरिक्त धन नहीं लगाया है।’

श्रीराम ग्रुप और दक्षिण अफ्रीका का वित्तीय सेवा दिग्गज सनलाम ग्रुप संयुक्त रूप से श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस की मालिक हैं। हार में सानलम ग्रुप ने प्राइवेट इक्विटी दिग्गज टीपीजी से जनरल और लाइफ इंश्योरेंस दोनों इकाइयों की हिस्सेदारी खरीदी थी। टीपीजी की श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में 6.29 प्रतिशत और श्रीराम लाइफ में 7.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

रेवणकर ने कहा कि इस समय श्रीराम फाइनैंस की विदेशी बॉन्ड बाजार से धन जुटाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि घरेलू पूंजी बाजार से धन जुटाने को लेकर श्रीराम फाइनैंस सहज है। बहरहाल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती किए जाने के बाद वे विदेश से उधारी के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement