facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सितंबर तिमाही में 23 करोड़ रुपये का मुनाफा

Advertisement

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 50 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 70 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 08, 2024 | 7:56 PM IST
Q2 Results

Shriram Life Q2 Results: श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SLIC) का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 23 करोड़ रुपये रहा है।

एसएलआईसी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 96 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 2.83 लाख व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियां बेची हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में कंपनी ने 1.44 लाख पॉलिसियां बेची थीं।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 50 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 70 करोड़ रुपये था।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैस्परस जे एच क्रॉमहौट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दूसरी छमाही को देखते हुए, हम इस विस्तार को जारी रखने के साथ-साथ सभी भौगोलिक क्षेत्रों में अधिक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हम सभी के लिए सुलभ और प्रासंगिक बीमा विकल्प प्रदान करें।”

कंपनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नई पॉलिसियों की बिक्री से प्रीमियम 19 प्रतिशत बढ़कर 715 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 603 करोड़ रुपये था।

श्रीराम समूह और दक्षिण अफ्रीका के सनलाम समूह के संयुक्त उद्यम (जेवी) एसएलआईसी के पास चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में प्रबंधन के तहत संपत्तियां (AUM) 21 प्रतिशत बढ़कर 12,310 करोड़ रुपये रहीं, जो पिछले साल सितंबर के अंत में 10,146 करोड़ रुपये थीं।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement