facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shriram Life Insurance की नजर विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कारोबार विस्तार पर

Advertisement

Shriram Life Insurance के अधिकारियों के अनुसार, खुदरा एनबी प्रीमियम में सबसे अधिक 47 प्रतिशत योगदान दक्षिणी क्षेत्र का है।

Last Updated- May 30, 2024 | 11:17 AM IST
Shriram Life Insurance
Representative Image

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस (Shriram Life Insurance) कंपनी लिमिटेड ने देश के 15 राज्यों के मझोले व छोटे शहरों में विस्तार करके अपनी उपस्थिति मजबूत करने की योजना बनाई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैस्परस जे. एच. क्रोमहौट ने बताया कि बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी उन ग्राहक वर्गों पर जोर देगी जहां जीवन बीमा की जरूरत सबसे अधिक है, फिर भी उन्हें वित्तीय रूप से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

क्रोमहैट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने महसूस किया कि हम 15 से अधिक राज्यों में मौजूद हैं और हमें उन राज्यों में और आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है जहां (बीमा की) जरूरत अधिक है। इसलिए हमने 15 राज्यों की पहचान की है। हम वहां अपने सभी व्यापार मॉडल पेश करेंगे। हम यहां-वहां जाने के बजाय उन राज्यों में बड़ा कारोबार कर सकते हैं।’’

विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न अनुकूलित समाधान प्रदान करती है, जिसका न्यूनतम प्रीमियम आकार 20,000 रुपये है, जबकि उद्योग का औसत 80,000 रुपये है। उन राज्यों के नाम पूछने पर जहां कंपनी प्रवेश की योजना बना रही है, उन्होंने कहा कि कंपनी की आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में मजबूत उपस्थिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आप उत्तर प्रदेश पर गौर करें तो यह बहुत बड़ा राज्य है। यहां पहुंच बहुत कम है।  ओडिशा और बिहार में भी ऐसा ही है।’’

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, खुदरा एनबी प्रीमियम में सबसे अधिक 47 प्रतिशत योगदान दक्षिणी क्षेत्र का है। इसके बाद पूर्वी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र 16 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों का योगदान 14-14 प्रतिशत है, जबकि उत्तरी हिस्से का 10 प्रतिशत योगदान है। कंपनी के अनुसार, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने आंतरिक बिक्री क्षमता विकसित करने के साथ-साथ बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ साझेदारी करके बिक्री विविधीकरण की दिशा में कदम उठाया है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 11:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement