facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shriram Life Insurance ने ‘डिफर्ड एन्युटी प्लान’ किया पेश

Advertisement

जीवन बीमा कंपनी के सीईओ ने कहा, ‘‘ हर किसी को पेंशन या पीएफ बचत से सुरक्षा नहीं मिलती इसलिए खुद पर ही अपने सेवानिवृत्ति समाधान खोजने की जिम्मेदारी आ जाती है।’

Last Updated- July 05, 2024 | 2:25 PM IST
Shriram Life Insurance
Representative Image

निजी क्षेत्र की श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ग्राहकों को एक स्थिर सेवानिवृत्ति आय प्रदान करने के मकसद से एक ‘डेफर्ड एन्युटी प्लान’ शुरू किया है। यह योजना 60,000 रुपये प्रति वर्ष से शुरू होती है। इस योजना का लाभ 40 से 75 वर्ष की आयुवर्ग के लोग ले सकते हैं।

इसमें क्रय मूल्य की वापसी के साथ या उसके बिना भुगतान शामिल है। इसमें आस्थगन अवधि पांच से 10 वर्ष है जिसके बाद वार्षिकी भुगतान शुरू हो जाएगा।

जीवन बीमा कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैस्पर जे. एच. क्रोमहौट ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ उम्र बढ़ने के साथ वित्तीय स्वतंत्रता एक महत्वपूर्ण कारक बन जाती है, खासकर बढ़ती लागतों तथा बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर किसी को पेंशन या पीएफ बचत से सुरक्षा नहीं मिलती इसलिए खुद पर ही अपने सेवानिवृत्ति समाधान खोजने की जिम्मेदारी आ जाती है।’ क्रोमहौट ने कहा, ‘‘ श्रीराम लाइफ डिफर्ड एन्युटी प्लान इस अंतर को पाटने और ग्राहकों तथा उनके जीवनसाथी को उनके बच्चों या अन्य लोगों पर निर्भर हुए बिना वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की एक कोशिश है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि आस्थगन अवधि के दौरान प्राप्त मृत्यु लाभ कुल खरीद मूल्य का 125 प्रतिशत है, जो उद्योग में सबसे अधिक है।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement