facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shriram Properties का 2026-27 तक अपनी आमदनी तीन गुना कर तीन हजार करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य

Advertisement

मुरली ने कहा कि हमने जो 25 साल में हासिल किया है, उसे हम अगले सात से 10 वर्ष में प्राप्त कर सकते हैं।

Last Updated- August 21, 2024 | 5:27 PM IST
real estate
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 तक अपना राजस्व तीन गुना कर तीन हजार रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वृद्धि का नया चरण शुरू करते हुए उसका लक्ष्य 2026-27 तक बिक्री बुकिंग दोगुनी कर पांच हजार रुपये करने का है।

कंपनी ने एक नई ब्रांड पहचान का अनावरण किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के बीच ‘श्रीराम की धारणा को बदलना’ है, साथ ही भविष्य में बेहतर ग्राहक संतुष्टि के लिए अपने ब्रांड और प्रतिष्ठा को बढ़ाना है। श्रीराम प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में अपने परिचालन के 25वें वर्ष में प्रवेश किया है।

श्रीराम प्रॉपर्टीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुरली मलयप्पम ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, “हम अपने परिचालन के 25वें वर्ष में प्रवेश करते हुए एक नई पहचान के साथ मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। इससे हमें अपनी खुद की पहचान बनाने और अगली पीढ़ी के खरीदारों के बीच भरोसेमंद श्रीराम ब्रांड को ऊपर उठाने और फिर से स्थापित करने का मौका मिलेगा।”

Also read: भारतीय स्टील शेयरों की कीमतें कमजोर, विशेषज्ञों की राय…गिरावट पर खरीदारी सही!

मुरली ने कहा कि हमने जो 25 साल में हासिल किया है, उसे हम अगले सात से 10 वर्ष में प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी पुणे के रियल एस्टेट बाजार में उतर रही है और जल्द ही एक परियोजना की घोषणा करेगी। कंपनी अन्य प्रमुख संपत्ति बाजारों में उतरने के लिए भी अवसर की तलाश कर रही है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 5:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement