facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIAM April Data: अप्रैल में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 3.35 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 14.5 प्रतिशत बढ़कर 49,116 इकाई हो गई, जबकि अप्रैल 2023 में यह 42,885 इकाई थी।

Last Updated- May 14, 2024 | 5:26 PM IST
Auto sector Stocks
Representative Image

SIAM April Data: भारत में यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत बढ़कर 3,35,629 इकाई हो गई। अप्रैल, 2023 में यह 3,31,278 इकाई थी।

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,79,329 इकाई रही, जो अप्रैल, 2023 की 1,48,005 इकाई से 21 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री 23 प्रतिशत घटकर 96,357 इकाई रह गई, जो अप्रैल, 2023 में 1,25,758 इकाई थी। पिछले महीने वैन की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 12,060 इकाई हो गई, जो अप्रैल, 2023 में 10,508 इकाई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 17,51,393 इकाई हो गई, जबकि अप्रैल, 2023 में यह 13,38,588 इकाई थी। मोटरसाइकिल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 11,28,192 इकाई रही जो अप्रैल, 2023 में 8,39,274 इकाई थी।

स्कूटर की थोक बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 5,81,277 इकाई हो गई जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 4,64,389 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 14.5 प्रतिशत बढ़कर 49,116 इकाई हो गई, जबकि अप्रैल 2023 में यह 42,885 इकाई थी।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मोटर वाहन उद्योग के लिए काफी अच्छी रही है। सभी खंडों ने अप्रैल, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2024 में वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, ‘‘ मानसून में सामान्य से अधिक बारिश, चुनाव के बाद नीति की निरंतरता और विनिर्माण व बुनियादी ढांचे पर सरकार का जोर समग्र आर्थिक वृद्धि को गति देगा। इससे मोटर वाहन क्षेत्र की वृद्धि जारी रखने में मदद मिलेगी।’’

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement