facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4% बढ़ी, देश में बिकीं 3.47 लाख गाड़ियां, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सेल में गिरावट

Advertisement

सियाम ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

Last Updated- December 13, 2024 | 5:33 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026
Representative Image

त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत रहने से नवंबर महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,522 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के निकाय सियाम के शुक्रवार को नवंबर के बिक्री आंकड़े जारी किए। एक साल पहले की समान अवधि में वाहन विनिर्माताओं ने 3,33,833 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी।

बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी का यात्री वाहनों की थोक बिक्री में दबदबा कायम रहा और उसने अकेले 1,41,312 वाहनों की आपूर्ति की। यह नवंबर, 2023 में बिके 1,34,158 वाहनों पांच प्रतिशत अधिक है।

हालांकि हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री घटकर 48,246 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 49,451 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 46,222 इकाई हो गई जो पिछले साल नवंबर में 39,981 इकाई थी।

हालांकि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने 16,23,399 इकाई की तुलना में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,04,749 इकाई रही। स्कूटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 5,68,580 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 7.5 प्रतिशत घटकर 9,90,246 इकाई रह गई।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि नवंबर में कुल तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 59,350 इकाई रही।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, “अक्टूबर में त्योहारों के दौरान देखी गई मांग की रफ्तार नवंबर में भी कायम रही। हालांकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के खंड में पिछले महीने मामूली गिरावट देखी गई।” उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों ने नवंबर के महीने की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर के माह में पहली बार 16 लाख इकाई से अधिक रही।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement