facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Siemens का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 531 करोड़ रुपये पर

Advertisement

Siemens ने कहा कि उसकी आमदनी सात प्रतिशत बढ़कर जून तिमाही में 4,714 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,407 करोड़ रुपये था।

Last Updated- August 10, 2024 | 2:18 PM IST
Siemens
Representatve Image

सीमेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 25 प्रतिशत बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि उसके मुनाफे में यह उछाल आमदनी बढ़ने के कारण आई है। सीमेंस का वित्त वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक रहता है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 424 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि उसकी आमदनी सात प्रतिशत बढ़कर जून तिमाही में 4,714 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,407 करोड़ रुपये था। कंपनी का नया ऑर्डर जून तिमाही में 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,245 करोड़ रुपये का है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,288 करोड़ रुपये था।

सीमेंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील माथुर ने कहा, “जून तिमाही में हमारे सभी व्यवसायों ने अच्छा प्रदर्शन किया और आमदनी व मुनाफे में मजबूत वृद्धि हुई। यह मजबूत प्रदर्शन उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्डर से आया है जिसे हम लगातार मेहनत से पूरा कर रहे हैं।”

सीमेंस लिमिटेड उद्योग, बुनियादी ढांचा, परिवहन पर केंद्रित एक प्रौद्योगिकी कंपनी है।

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement