facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Signature Global Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 19.92 करोड़ रुपये

Advertisement

सिग्नेचर ग्लोबल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में कुल आय घटकर 121.16 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- November 10, 2023 | 12:00 PM IST
Q2 Results
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा 19.92 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध घाटा 59.25 करोड़ रुपये रहा था।

सिग्नेचर ग्लोबल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में कुल आय घटकर 121.16 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष समान अवधि में यह 135.68 करोड़ रुपये रही थी।

दूसरी तिमाही में कुल खर्च घटकर 144.84 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 223.33 करोड़ रुपये था। सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम कॉमर्सिटी प्राइवेट लिमिटेड (जीसीपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें : Reliance Industries ने बॉन्डों से जुटाए 20,000 करोड़ रुपये

गुरुग्राम कॉमर्सिटी प्राइवेट लिमिटेड के पास सेक्टर 71 गुरुग्राम में 25.14 एकड़ जमीन है। जीसीपीएल का उद्यम मूल्य 495 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement