facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Signature Global की पहली तिमाही की बिक्री बुकिंग 3.5 गुना होकर 3,120 करोड़ रुपये पर

Advertisement

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 968 आवासीय इकाइयां बेचीं।

Last Updated- July 07, 2024 | 1:28 PM IST
signature global
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 3.5 गुना होकर 3,120 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

कंपनी की आवासीय परियोजनाओं में भारी मांग की वजह से बिक्री बुकिंग में यह उछाल दर्ज हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 820 करोड़ रुपये रही थी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 968 आवासीय इकाइयां बेचीं। एक साल पहले समान अवधि में उसकी बिक्री 894 इकाई रही थी।

पहली तिमाही में मात्रा के लिहाज से कंपनी की बिक्री बुकिंग दोगुना होकर 20.3 लाख वर्ग फुट हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.1 लाख वर्ग फुट थी। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी मजबूत ब्रिकी बुकिंग और संग्रह के आंकड़ों के साथ लगातार तीसरी तिमाही में ऊंची वृद्धि की राह पर अग्रसर है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने पिछला वित्त वर्ष काफी शानदार स्थिति के साथ समाप्त किया है। चालू वित्त वर्ष में हमने 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है और पहली तिमाही में ही इसका 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।’’

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 1:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement