facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Simaero पायलट ट्रेनिंग पर करेगी 10 करोड़ डॉलर का निवेश

Advertisement

इंडिगो (Indigo) ने जून 2023 में एयरबस के साथ ए320 नियो परिवार के 500 विमानों के लिए सौदा करके दुनिया का सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था।

Last Updated- May 30, 2024 | 10:31 PM IST
commercial pilot

फ्रांस स्थित फ्लाइट सिम्युलेटर प्रदाता सिमाएरो (Simaero) ने आज ऐलान किया कि वह अगले पांच वर्षों के दौरान 5,000 पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

यह निवेश प्रशिक्षण इकाई से संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना करने और प्रशिक्षित स्थानीय कार्यबल विकसित करने के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने बताया ‘दिल्ली-एनसीआर में अत्याधुनिक प्रशिक्षण इकाई का विकास भलीभांति चल रहा है, जिसका निर्माण साल 2024 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।’ 4,500 वर्ग मीटर में फैली इस इकाई में ए320नियो और बी737एनजी विमानों के लिए आठ पूर्ण-उड़ान सिम्युलेटर होंगे।

सिमाएरो (Simaero) ने कहा कि वह भारतीय विमानन बाजार में प्रवेश कर रही है क्योंकि भारतीय विमानन कंपनियों ने रिकॉर्ड स्तर पर विमान ऑर्डर दिए हैं, जो उनके मौजूदा सक्रिय बेड़े से अधिक हैं।

देश के हवाई यात्रा बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय विमानन कंपनियों ने पिछले साल से विमानों के चार महत्वपूर्ण विमान दिए हैं। फरवरी 2023 में टाटा द्वारा संचालित एयर इंडिया समूह ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया था।

इंडिगो (Indigo) ने जून 2023 में एयरबस के साथ ए320 नियो परिवार के 500 विमानों के लिए सौदा करके दुनिया का सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement