facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI इन्फ्रा के इनविट से 24 फीसदी हिस्सा बेचेगा सिंगापुर का निवेश फंड GIC और उसके सहयोगी

Advertisement

इनविट ने 5 और संपत्तियां अपने प्रोफाइल में जोड़ी हैं, जिसकी 2,000 करोड़ रुपये कीमत भी सौदे में शामिल है, जिससे कुल सौदा करीब 6,590 करोड़ रुपये का हो जाएगा।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:38 PM IST
Temasek's Fullerton picks up controlling stake in Lendingkart for Rs 252 cr

सिंगापुर का निवेश फंड जीआईसी और उसके सहयोगी आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी में से आधी हिस्सेदारी सिंट्रा को बेचेंगे। आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (आईआरबी इन्फ्रा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सिंट्रा स्पेन की इन्फ्रास्ट्रक्चर दिग्गज फेरोवियल की सहायक इकाई है।

आईआरबी इन्फ्रा ने कहा, ‘फेरोवियल की सहायक इकाई सिंट्रा ने आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्टर ट्रस्ट में जीआईसी व उसके सहयोगियों से 24 फीसदी हिस्सेदारी लेने के साथ ही ट्रस्ट के निवेश प्रबंधक एमएमके टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड में 24 फीसदी हिस्सेदारी लेने के लिए दस्तावेज तैयार किए हैं। अधिग्रहण का काम नियामकीय व थर्ड पार्टी मंजूरियों सहित जरूरी नियामक मंजूरियां मिलने के बाद पूरा होगा।’

यह ट्रस्ट एक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) है। यह एक विशेष निवेश इकाई है, जिसमें आईआरबी इन्फ्रा के पास 51 फीसदी और जीआईसी व उसके सहयोगियों के पास 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के वरिष्ठ अधिकारी और प्रवक्ता के मुताबिक इस सौदे की योजना कुछ महीने पहले बनी थी। 31 मार्च 2023 के आंकड़ों के मुताबिक ट्रस्ट की संपत्ति का मूल्य 18,900 करोड़ रुपये है और सौदे के आकार के हिसाब से इसमें से सिंट्रा की 24 फीसदी हिस्सेदारी 4,600 करोड़ रुपये की होगी।

उक्त अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि इनविट ने 5 और संपत्तियां अपने प्रोफाइल में जोड़ी हैं, जिसकी 2,000 करोड़ रुपये कीमत भी सौदे में शामिल है, जिससे कुल सौदा करीब 6,590 करोड़ रुपये का हो जाएगा।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement