facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सिंगटेल ने भारती एयरटेल में 0.8% हिस्सेदारी बेची, करीब 1.2 अरब डॉलर का सौदा

Advertisement

Singtel का यह कदम दक्षिण-पूर्व एशियाई टेलीकॉम कंपनी की चल रही एसेट रीस्ट्रक्चरिंग रणनीति का हिस्सा है

Last Updated- November 07, 2025 | 10:02 PM IST
Singtel
भारती एयरटेल के शेयरों की कीमत 2019 के अंत से अब तक चार गुना से अधिक बढ़ चुकी है। फाइल फोटो

सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (Singtel) ने भारत की भारती एयरटेल में अपनी 0.8 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 1.5 अरब सिंगापुर डॉलर (1.16 अरब अमेरिकी डॉलर) में बेच दी है। यह कदम दक्षिण-पूर्व एशियाई टेलीकॉम कंपनी की चल रही एसेट रीस्ट्रक्चरिंग रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रॉयटर्स के मुताबिक, सिंगटेल की इकाई Pastel ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के 5.1 करोड़ शेयर ₹2,030 प्रति शेयर (लगभग $23.10) की दर से बेचे, जो गुरुवार के बंद भाव से करीब 3.1 फीसदी डिस्काउंट पर था। यह बिक्री सिंगटेल के 9 अरब सिंगापुर डॉलर के मिड-टर्म एसेट रीसाइक्लिंग प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका मकसद डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं में निवेश के लिए फंड जुटाना है।

सिंगटेल ने लगातार घटाई हिस्सेदारी

सिंगटेल 2000 से भारती एयरटेल में निवेशक है। सिंगटेल अपनी हिस्सेदारी भारती एयरटेल में घटाकर 27.5 फीसदी कर ली है, जो 2022 में 31.4 फीसदी थी।

भारती एयरटेल के शेयरों की कीमत 2019 के अंत से अब तक चार गुना से अधिक बढ़ चुकी है, जिसका श्रेय मजबूत आय वृद्धि और एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में बढ़ोतरी को जाता है। इसने सिंगटेल को अपने लंबीअव​धि के निवेश से लाभ अर्जित करने का मौका दिया।

डील से मिला 1.1 अरब सिंगापुर डॉलर

यह सौदा संस्थागत निवेशकों को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए किया गया था, जिससे सिंगटेल को लगभग 1.1 अरब सिंगापुर डॉलर का गेन हुआ। यह भारती एयरटेल के शेयरों के प्रति मजबूत निवेशक मांग को दर्शाता है।

सिंगटेल के शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी तक बढ़े, बाद में 3 फीसदी की बढ़त के साथ S$4.61 पर कारोबार करते रहे और घोषणा के बाद S$4.65 तक पहुंचे।

Also Read | भारत की समुद्री क्षमता अपार है, हमें सिर्फ साहसिक लक्ष्य तय करने की जरूरत है: मैर्स्क के अधिकारी

वहीं, भारती एयरटेल के शेयर बीते सेशन करीब 4.5 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। एलएसईजी (LSEG) डेटा के अनुसार, सेशन के दौरान 5.5 करोड़ से अधिक भारती एयरटेल के शेयर ब्लॉक डील्स के जरिए खरीदे-बेचे गए। भारती एयरटेल ने रॉयटर्स की ओर से कमेंट मांगे जाने का का जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement