facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों को 2,500 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा गया : सीतारमण

Advertisement
Last Updated- January 08, 2023 | 8:17 PM IST
Nirmla sitaraman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे। ये कर्ज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत वितरित किए गए।

सीतारमण ने यहां दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की गारंटी खुद प्रधानमंत्री ने दी है, इसलिए किसी को भी गारंटी के लिए कोई दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि पशुपालकों को कम-से-कम 68 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों को विभिन्न व्यवसाय और कृषि उद्देश्यों के लिए भी कर्ज दिए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने और अपने गांवों में भंडारण और प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्थानीय सांसद बिड़ला ने रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों से काम बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कर्ज लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम एक नया आर्थिक तंत्र बनाना चाहते हैं और सबसे गरीब लोगों को सबसे मजबूत बनाना चाहते हैं।”

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement