facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Paytm मामले के बीच सीतारमण का बड़ा एक्शन! Fintech प्रमुखों के साथ करेंगी बैठक

Advertisement

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे सहयोगी कंपनी के रूप में वर्गीकृत करती है, न कि अनुषंगी के रूप में।

Last Updated- February 20, 2024 | 4:50 PM IST
Nirmla sitaraman

अग्रणी वित्तीय-प्रौद्योगिकी (Fintech) कंपनी पेटीएम के मुश्किलों में फंसने के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmla Sithraman) नियामकीय मानकों के सख्त अनुपालन के मुद्दे पर अगले सप्ताह फिनटेक कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी।

पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त निर्देशों का सामना करना पड़ा है।

रिजर्व बैंक ने ‘अपने ग्राहक को जानें’ (Kyc) दिशानिर्देशों समेत कई नियामकीय मानदंडों का पालन करने में नाकाम रहने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च के बाद जमा या टॉप-अप सुविधा देने से रोक दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पेटीएम मामले के बीच सीतारमण अगले हफ्ते वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में वह उनकी चिंताओं एवं समस्याओं से अवगत होने की कोशिश करेंगी।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में वित्त मंत्री की तरफ से वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनियों पर नियामकीय मानकों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि ये कंपनियां आम लोगों के पैसे के लेनदेन से जुड़ी हुई हैं। इस बैठक में रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है।

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह ग्राहकों के साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) से जुड़े दुकानदारों को भी 15 मार्च तक अपने खाते अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने की सलाह दी थी। इसके पहले 29 फरवरी के बाद ही जमा और क्रेडिट लेनदेन सहित अपने अधिकांश कार्यों को बंद करने के लिए कहा गया था।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे सहयोगी कंपनी के रूप में वर्गीकृत करती है, न कि अनुषंगी के रूप में।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement