facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Skoda Auto Volkswagen India कारण बताओ नोटिस पर अधिकारियों के साथ सहयोग करेगी: कंपनी

Advertisement

Skoda Auto Volkswagen India ने कहा कि वह एक वैश्विक समूह का हिस्सा होने के नाते एक जिम्मेदार संगठन है, और सभी वैश्विक तथा स्थानीय कानूनों का पूरी तरह से पालन करती है।

Last Updated- November 30, 2024 | 2:19 PM IST
Skoda Auto
Representative Image

जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी पर कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है। इस समूह का नेतृत्व इस समय भारत में स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया कर रही है।

इस कंपनी को अधिकारियों ने पूरी तरह से ‘नॉक डाउन’ इकाइयों के रूप में कारों के आयात पर लगभग 11,000 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। पूरी तरह से नॉक डाउन (सीकेडी) इकाइयों का मतलब है कि ये कार अलग-अलग पुर्जों के रूप में भेजी गईं, और भारत में इन्हें जोड़ा गया।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने एक बयान में कहा, ”हम नोटिस का विश्लेषण कर रहे हैं और अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।”

नोटिस के बारे में विस्तार से न बताते हुए कंपनी ने कहा कि वह एक वैश्विक समूह का हिस्सा होने के नाते एक जिम्मेदार संगठन है, और सभी वैश्विक तथा स्थानीय कानूनों का पूरी तरह से पालन करती है।

माना जा रहा है कि कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी केवल उन कारों पर लागू होती है, जिन्हें सीकेडी रूट के तहत लाया जाता है। समूह पर जानबूझकर सीमा शुल्क अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उसने कलपुर्जों को सीकेडी इकाई के घटक के रूप में आयात करने के बजाय अलग-अलग इकाइयों के रूप में आयात किया।

Advertisement
First Published - November 30, 2024 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement