facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Snapdeal का FY23 का एकीकृत घाटा कम होकर 282 करोड़ रुपये पर

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल आमदनी घटकर 388.1 करोड़ रुपये रह गई जो उससे पिछले वित्त वर्ष में 563.5 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- December 30, 2023 | 3:12 PM IST
Snapdeal
Representative Image

ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील का कर के बाद घाटा बीते वित्त वर्ष (2022-23) में सालाना आधार पर घटकर 282.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

स्नैपडील का एकीकृत घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में 510 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की कुल आमदनी घटकर 388.1 करोड़ रुपये रह गई जो उससे पिछले वित्त वर्ष में 563.5 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया, “कंपनी की एकीकृत एबिटडा हानि वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 144 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 419 करोड़ रुपये थी।” कंपनी ने कहा कि घाटे में कमी लाने के उपायों के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व घटकर 388 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 564 करोड़ रुपये था।

स्नैपडील ने शेयर बाजार को बताया, “पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने किफायती खंड पर अपना ध्यान बनाए रखा, साथ ही लाभप्रदता तक पहुंचने की राह पर बने रहने की दृढ़ प्रतिबद्धता भी जारी रखी, जिनसे घाटा कम करने में मदद मिली।”

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement