facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

समाज को AI की बुराइयों से बचाना होगा, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने नई चुनौतियों को लेकर किया आगाह

Advertisement

मित्तल ने एक निजी वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि दुबई में तैनात एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को एक फोन आया था जिस पर बात करने वाला शख्स उनकी आवाज तथा लहजे की नकल कर रहा था।

Last Updated- October 21, 2024 | 10:07 PM IST
Sunil Mittal

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था तथा भू-राजनीति को आगे बढ़ाने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि नई प्रौद्योगिकी के कारण नई चुनौतियां भी सामने आएंगी, जिनके दुरुपयोग की आशंका है। इसलिए इसको लेकर अधिक सतर्कता और सुरक्षा की आवश्यकता है।

मित्तल ने एक निजी वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि दुबई में तैनात एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को एक फोन आया था जिस पर बात करने वाला शख्स उनकी आवाज तथा लहजे की नकल कर रहा था। उसने अधिकारी से एक बड़ी धनराशि हस्तांतरित करने को कहा था।

मित्तल ने बताया कि सतर्क और ‘समझदार’ अधिकारी ने तुरंत ही शख्स की चालाकी को भांप लिया था। उन्होंने कहा कि वह खुद ‘वॉयस रिकॉर्डिंग’ सुनकर हैरान रह गए थे क्योंकि ‘वह बिल्कुल वैसे ही बात कर रहा था जैसे वह करते हैं।’

मित्तल ने आगाह किया कि भविष्य में प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने समाज को एआई की बुराइयों से बचाना होगा, एआई की अच्छाइयों का उपयोग करना होगा क्योंकि जो कंपनियां तथा देश एआई को नहीं अपनाएंगे वे पीछे छूट जाएंगे।’

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement