facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सॉफ्टबैंक ने FirstCry में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी 435 करोड़ रुपये में बेची

Advertisement

फर्स्टक्राई में 29 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली निवेश फर्म सॉफ्टबैंक ने अपनी हिस्सेदारी करीब 1.5-2 फीसदी कम कर दी है।

Last Updated- August 21, 2023 | 1:32 PM IST
Softbank decreases equity in FirstCry

भारत के तीन पारिवारिक निवेशकों ने सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-कॉमर्स फर्म फर्स्टक्राई (FirstCry) में लगभग 435 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन निवेशकों में रंजन पई का एमईएमजी फैमिली ऑफिस, हर्ष मारीवाला का शार्प वेंचर्स और हेमेंद्र कोठारी का डीएसपी फैमिली ऑफिस शामिल हैं।

सॉफ्टबैंक ने फर्स्टक्राई में कम की अपनी हिस्सेदारी

इन सभी निवेशकों ने Softbank से हिस्सेदारी खरीदी है। दरअसल जापान की इन्वेस्टर कंपनी सॉफ्टबैंक ई-कॉमर्स फर्म में अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, FirstCry में 29 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली निवेश फर्म ने अपनी हिस्सेदारी करीब 1.5-2 फीसदी कम कर दी है।खबरों के अनुसार, फर्स्टक्राई को 14 अगस्त को रंजन पई से 250 करोड़ रुपये का निवेश मिला था।

Also Read: Jio Financial Listing: निवेशकों का खत्म हुआ इंतजार, 265 रुपये पर लिस्ट हुआ जियो फाइनेंशियल का शेयर

फर्स्टक्राई के मुख्य कार्यकारी सुपम माहेश्वरी ने ईटी को बताया कि कंपनी के शुरुआती निवेशकों ने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कंपनी ने निवेशकों को कई गुना रिटर्न देने में मदद की है। उन्होंने नए निवेशकों का स्वागत किया जो अपने साथ भारत में बड़े सफल व्यवसायों को बढ़ाने का असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड और जानकारी लेकर आए हैं।

महिंद्रा रिटेल के पास कंपनी का 12-13 फीसदी हिस्सा

फर्स्टक्राई के अन्य निवेशकों में महिंद्रा रिटेल, टीपीजी और प्रेमजी इन्वेस्ट शामिल हैं। महिंद्रा रिटेल के पास कंपनी का 12-13 फीसदी हिस्सा है, जबकि प्रेमजी इन्वेस्ट के पास कंपनी की लगभग 9-11 फीसदी हिस्सेदारी है।

Also Read: करीना कपूर ने ताजा फलों, सब्जियों के ब्रांड ‘Pluckk’ में हिस्सेदारी खरीदी

सॉफ्टबैंक की तरफ से यह कदम उस समय लिया गया है जब फर्स्टक्राई ने अगले साल अपना आईपीओ लाने की योजना बनाई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सॉफ्टबैंक विजन फंड के मैनेजिंग पार्टनर और सीएफओ नवनीत गोविल ने कहा है कि फर्स्टक्राई को 2023 के अंत तक अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement