facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SoftBank भारत में AI पर लगाएगी दांव, पिछले 12 महीनों से नहीं किया एक भी निवेश

Advertisement

भारत के AI स्टार्टअप के पास पेशकश करने के लिए काफी कुछ है जबकि कई बिज़नेस मॉडल में AI को अपनाया जा रहा है।

Last Updated- February 19, 2024 | 11:45 PM IST
SoftBank भारत में AI पर लगाएगी दांव, पिछले 12 महीनों से नहीं किया एक भी निवेश , After a dry spell, SoftBank rides the AI wave to power India story

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) पर शुरुआती दौर में अरबों डॉलर का दांव लगाने वाले सॉफ्टबैंक के संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी मासायोशी सन 2024 में भारत में एआई केंद्रित फर्मों पर निवेश की शुरुआत करेंगे।

जापान की इस कंपनी ने पिछले 12 महीनों से एक भी निवेश नहीं किया है मगर इस साल मई-जून से वह निवेश की शुरुआत करेगी। घटनाक्रम के जानकार सूत्रों ने कहा कि कंपनी प्रत्येक निवेश 7.5 करोड़ से 12.5 करोड़ डॉलर के दायरे में करने की संभावना तलाश रही है। इस बारे में जानकारी के लिए सॉफ्टबैंक को ईमेल किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।

एक सूत्र ने कहा, ‘सॉफ्टबैंक भारत में नया निवेश करने के लिए तैयार है। वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में एआई पर दांव लगा सकती है। सॉफ्टबैंक एआई में बड़ा निवेश करने वाले शुरुआती निवेशकों में से है और अब वह इस क्षेत्र पर नया निवेश करने की तैयारी में है।’

सूत्रों ने यह भी कहा कि सॉफ्टबैंक अपनी पोर्टफोलियो वाली कंपनियों को अपना पूंजीगत व्यय एआई के अनुरूप व्यव​स्थित करने के लिए प्रेरित कर रही है। एक अन्य शख्स ने कहा, ‘एआई अपनाने की गति के साथ तालमेल महत्त्वपूण है। इसकी वजह यह है कि अगर किसी उद्योग की कंपनियां एआई को समय के साथ तेजी से नहीं अपनाती हैं तो वह पीछे छूट सकती हैं।’

पिछले साल अक्टूबर में सॉफ्टबैंक इंडिया ने अपने निवेश वाली 20 कंपनियों के संस्थापकों और सीएक्सओ को एआई का कामकाज दिखाने के लिए दो दिन के लिए सिलिकन वैली की यात्रा पर ले गई थी। इसमें शामिल होने वाली कंपनियों में लेंसकार्ट, मीशो, अनएकेडमी, ओला इलेक्ट्रिक, एरुडिटस, व्हाठफिक्स, माइंडटिकल, इनमोबी और सेंस एचक्यू प्रमुख थीं।

सॉफ्टबैंक का शीष प्रबंधन अपने विजन फंड के निवेश के लिए भारत को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार बताता रहा है। सॉफ्टबैंक विजन फंड के जरिये भारत में करीब 11 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। इसने करीब 6.2 अरब डॉलर की निकासी की है और अभी भी 22 कंपनियों में इसका अच्छा-खासा निवेश है। उचित बाजार मूल्य पर इस निवेश का वर्तमान मूल्य करीब 14 अरब डॉलर है।

भारत के एआई स्टार्टअप के पास पेशकश करने के लिए काफी कुछ है जबकि कई बिज़नेस मॉडल में एआई को अपनाया जा रहा है। कृत्रिम और सर्वम जैसी कंपनियां भारत में एलएलएम और एआई डीप तकनीक विकसित कर रही हैं। हालांकि भारत सबसे बड़ा उपभोक्ता डेटा बाजार में से एक है, ऐसे में यहां एआई के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement