facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सौर क्षेत्र में वित्तपोषण मार्च तिमाही में घटकर 8.1 अरब डॉलर परः Mercom

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इकोफी ने 1.08 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया, और मेटाफिन ने उद्यम पूंजी वित्तपोषण से 50 लाख डॉलर की इक्विटी वित्त जुटाया।

Last Updated- April 22, 2024 | 4:01 PM IST
ACME Solar
Representative Image

ऊंची लागत और आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े मसले के कारण जनवरी-मार्च अवधि में वैश्विक स्तर पर सौर क्षेत्र में कंपनियों का वित्तपोषण चार प्रतिशत घटकर 8.1 अरब डॉलर रह गया। अमेरिकी शोध कंपनी मेरकॉम कैपिटल ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि सौर क्षेत्र में पिछले साल की समान तिमाही में 8.4 अरब डॉलर का निवेश आया था। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 में आए 5.5 अरब डॉलर के निवेश की तुलना में मार्च तिमाही में वित्तपोषण 47 प्रतिशत अधिक रहा।

मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज प्रभु ने कहा, “सौर क्षेत्र अत्यधिक अनिश्चितता और एक चुनौतीपूर्ण निवेश माहौल का सामना कर रहा है। यह क्षेत्र कई बाधाओं से जूझ रहा है, जिसमें लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों की आशंका, मुद्रास्फीति के कारण निर्माण एवं श्रम की लागत बढ़ने और व्यापार विवादों एवं सीमा शुल्क के साथ आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे भी शामिल हैं।”

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इकोफी ने 1.08 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया, इनसोलार ने 80 लाख डॉलर जुटाए, और मेटाफिन ने उद्यम पूंजी (वीसी) वित्तपोषण से 50 लाख डॉलर की इक्विटी वित्त जुटाया।

घरेलू ऋण वित्तपोषण खंड में रिन्यू ने 28.83 करोड़ डॉलर मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर का पुनर्वित्तपोषण किया। एम्पइन एनर्जी ट्रांजिशन ने कुल 2.69 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया जबकि हस्क पावर सिस्टम्स को दो करोड़ डॉलर मिले। इसके अलावा, भारत में सार्वजनिक बाजार वित्तपोषण, परियोजना वित्तपोषण और विलय और अधिग्रहण क्षेत्रों में कई अन्य लेनदेन किए गए।
भाषा प्रेम प्रेम रमण

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement