facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान में MDH और Everest मसालों के कुछ बैच वापस हुए

Advertisement

एमडीएच और एवरेस्ट के मसाले भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं तथा यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में भी बेचे जाते हैं।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:32 PM IST
स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया का आदेश, कहा- MDH और Everest शेयर करे क्वालिटी चेक डिटेल्स, Spice Board of India tells Everest, MDH to give details of quality checks

राजस्थान ने देश के लोकप्रिय मसाला ब्रांडों में शामिल एमडीएच (MDH) और एवरेस्ट (Everest) मसालों के उन कुछ बैच को वापस मंगाना शुरू कर दिया है जिन्हें उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया था। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रॉयटर्स ने गुरुवार को खबर दी थी कि राजस्थान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बताया कि उसने एवरेस्ट के जीरा पाउडर के एक बैच और एमडीएच के दो मसाला मिश्रणों के एक-एक बैच को परीक्षण के बाद असुरक्षित पाया है। राज्य की वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शुभ्रा सिंह ने कहा कि अब उन बैचों को वापस मंगाया जा रहा है।

अप्रैल में हॉन्गकॉन्ग ने एमडीएच के तीन और एवरेस्ट के एक मसाला मिश्रण की बिक्री यह कहते हुए रोक दी थी कि उनमें कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा है। इसके बाद वैश्विक स्तर पर नियामकों ने जांच शुरू कर दी । यह कार्रवाई हॉन्गकॉन्ग में बिक्री रोके जाने के बाद किसी भारत के किसी सत्ता प्रतिष्ठान का सबसे कठोर कदम है।

एमडीएच और एवरेस्ट के मसाले भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं तथा यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में भी बेचे जाते हैं। एमडीएच और एवरेस्ट ने कहा है कि उनके उत्पाद उपभोग के लिए सुरक्षित हैं।

शुभ्रा सिंह ने रॉयटर्स को बताया, ‘राजस्थान ने वापस मंगाना शुरू कर दिया है। केवल संदिग्ध बैचों को वापस मंगाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वापस मंगाए जाने के निर्देशों का पालन किया जाए।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement