facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिक्री वृद्धि में कुछ नरमी चिंता की बात नहीं, पिछले साल के मुकाबले सामान्य से ज्यादा: Hyundai India COO

Advertisement

नई अल्काजार पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में मौजूद है। पेट्रोल वाले मॉडल के दाम (दिल्ली शोरूम) 14.99 लाख रुपये से शुरू होते हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:44 PM IST
Some slowdown in sales growth is nothing to worry about, sales higher than normal compared to last year: Hyundai India COO बिक्री वृद्धि में कुछ नरमी चिंता की बात नहीं, बिक्री पिछले साल के मुकाबले सामान्य से ज्यादा: Hyundai India COO

भारतीय वाहन उद्योग में यात्री वाहन की बिक्री वृद्धि साल 2022 और 2023 में सामान्य से ज्यादा थी। इस वजह से अब कुछ नरमी ‘बहुत स्वाभाविक’ है और इससे किसी को भी चिंता नहीं होनी चाहिए। ह्युंडै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने आज यह बात कही।

भारतीय वाहन उद्योग की यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री साल 2024-25 की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान 13.22 लाख वाहन रही और इसमें कम मांग के बीच पिछले साल की तुलना में केवल 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गर्ग ने अपनी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) अल्काजार का नया मॉडल पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम इतने सालों से इस उद्योग में हैं। हम सभी इस बारे में बात करते हैं कि पिछले पांच साल से सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक दर) पांच प्रतिशत रही है। ऐसी स्थिति में जब आप सालाना आधार पर 23 प्रतिशत और आठ प्रतिशत की वृद्धि देखते हैं, तो कुछ हद तक नरमी आना स्वाभाविक है। मुझे नहीं लगता कि हमें इसके बारे में बहुत ज्यादा चिंता करनी चाहिए।’

नई अल्काजार पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में मौजूद है। पेट्रोल वाले मॉडल के दाम (दिल्ली शोरूम) 14.99 लाख रुपये से शुरू होते हैं, जबकि डीजल वाले मॉडल की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement